*💥🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓💥*
*🎈दिनांक 05 नवंबर 2026*
*🎈वार- गुरुवार*
*🎈मास - कार्तिक मास*
*🎈पक्ष - कृष्ण पक्ष*
*🎈विक्रम संवत् - 2083*
*🎈संवत्सर पराभव*
*🎈संवत्सर (उत्तर)- रौद्र*
*🎈अयन - दक्षिणायन*
*🎈ऋतु - शरद*
*🎈तिथि- एकादशी - 10:34:56 ए एम तक तत्पश्चात द्वादशी*
*🎈नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी - 03:55.01 ए एम, नवम्बर 06 तक तत्पश्चात हस्त*
*🎈करण- बालव - 10:35 ए एम तक तत्पश्चात् कोलव, तैतिल*
*🎈योग- वैधृति - 05:09 ए एम, नवम्बर 06 तक तत्पश्चात् विषकुंभ*
*🎈राहुकाल- 01:41 पी एम से 03:03 पी एम(नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*हर जगह का अलग होगा
(राहुकाल वह समय होता है जिसमे किसी भी नये अथवा शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।)*
*🎈सूर्योदय- 06:48.57 ए एम*
*🎈 सूर्यास्त- 05:47.51 पी एम*
*🎈चंद्र राशि-सिंह* 09:33:37तक तत्पश्चात कन्या*
*🎈सूर्य राशि- तुला*
*(सूर्योदय एवं सूर्यास्त ,नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
*🎈दिशा शूल- दक्षिण दिशा में*
(किसी भी विशेष कार्य हेतु दिशा शूल वाली दिशा में जाने से बचना चाहिए, यद्यपि यदि उसी दिन जाकर उसी दिन लौटना हैं, अथवा व्यवसाय के दृष्टिकोण से प्रतिदिन जाना ही पड़ता है तो प्रभाव कम हो जाएगा, फिर इस पर विचार करने की आवश्यकता नही है, यदि किसी कारण वश दिशा शूल में जाना ही पड़े तो सूर्योदय से पूर्व निकलना श्रेयस्कर होता है, अन्यथा एक दिन पूर्व प्रस्थान रखकर भी निकला जा सकता हैं।)*
*🎈ब्रह्ममुहूर्त - 05:04 ए एम से 05:56 ए एम*
*🎈अभिजित मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:40 पी एम*
*🎈अमृत काल- 08:36 पी एम से 10:13 पी एम*
*🎈 निशिता मुहूर्त -11:53 पी एम से 12:45 ए एम, नवम्बर 06*
*🎈विशेष:- व्रतपर्व विवरण- 🏵️
☀️🏵️ दीपावली पूजन मुहूर्त🏵️
💢 पंच दिवसीय दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं💕
🚩*दीपावली मुहूर्त वि. सं. 2083*(सन् 2026)
💥 दिनांक 8 नवंबर 2026 रविवार (कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी) को प्रदोष व्यापिनि अमावस्या में दीपावली का महालक्ष्मी पूजन उत्सव है। इस दिन गादी स्थापना, स्याही भरने, कलम-दवात संवारने व प्रतिष्ठानों में पूजन हेतू श्रेष्ठ समय चंचल वेला में प्रातः 08.13 बजे से 09.35 बजे तक, लाभ अमृत वेला में प्रातः 09.35 बजे से दोपहर 12.19 बजे तक, अभिजीत वेला में दोपहर 11.57 बजे से 12.40 बजे तक तथा शुभ वेला में दोपहर 01.40 बजे से 03.02 बजे तक है।
👉*दिन में पूजन मुहूर्त -* श्री पूजन हेतु दिन में श्रेष्ठ समय वृश्चिक स्थिर लग्न प्रातः 07.33 बजे से 09.51 बजे तक तथा कुंभ लग्न में दोपहर 01.39 बजे से 03.07 बजे तक है के श्रेष्ठ मुहूर्त है।
👉*श्री महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त -* श्री पूजन हेतु श्रेष्ठ समय सायं गोधूलि प्रदोष वेला सायं 05.46 बजे से रात्रि 08.22 बजे तक, वृषभ लग्न सायं 06.10 बजे से रात्रि 08.07 बजे तक, मिथुन लग्न रात्रि 08.07 से 10.21 बजे, निशिथकाल मध्यरात्रि 11.53 से 12.45 बजे, शुभ-अमृत चौघड़िया सायं 05.46 बजे से रात्रि 09.03 बजे तक सिंह लग्न रात्रि 12.40 बजे से 02.56 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त है।
🌹*श्री रोकड़ मिलान -* दिनांक 10 नवंबर 2026 मंगलवार (कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा) को रोकड़ मिलान का श्रेष्ठ समय चंचल वेला प्रातः 09.36 बजे से प्रातः 10.57 बजे तक तथा लाभ अमृत वेला प्रातः 10:57 बजे से दोपहर 01.40 बजे तक है।
(उपरोक्त मुहूर्त स्थानीय नागौर नगर उदयकाल मुहूर्त पर आधारित है।)
🏓🏓
🏵️चतुर्भुज नाथ की जय हो "🙏 🛟
🏓🏓5 नवंबर 2026 (गुरुवार) को चंद्रमा सिंह राशि (सुबह 09:34 तक, उसके बाद कन्या राशि) और सूर्य तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दिन गोवत्स द्वादशी और रमा एकादशी / द्वादशी का संयोग है।
💢.ब्रह्म वैवर्त पुराण (ब्रह्म खंड: 27.29-34) के अनुसार, एकादशी तिथि को सेम (शिम्बी) खाना वर्जित माना गया है। ↘️
👉 जय माँ आदिशक्ति सच्चियाय 🪔
🛟 नागौर, राजस्थान, (भारत)
मानक सूर्योदय के अनुसार।*🛟
*🛟चोघडिया, दिन का🛟*
🛟चोघडिया, रात्🛟*
‼️💥 सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल इस प्रकार है:➡️💥
🌺 • मेष (Aries): दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
🌺• वृषभ (Taurus): खर्च में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। मानसिक चिंता बनी रह सकती है, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं।
🌺• मिथुन (Gemini): नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मित्रों व सहयोगियों का साथ मिलेगा।
🌺• कर्क (Cancer): घर-परिवार में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
🌺• सिंह (Simh): चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे (सुबह तक), जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा उच्च रहेगी। जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचें।
🌺• कन्या (Kanya): नई उम्मीदों का दिन है। सुबह 9:34 के बाद चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे स्वयं की सेहत और बचत पर ध्यान देना होगा।
🌺• तुला (Libra): पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। यात्रा और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात की जांच अच्छे से कर लें।
🌺• वृश्चिक (Vrishchik): दिन लाभदायक रहेगा। भारी काम के बावजूद धैर्य बनाए रखें और घर-परिवार में काम बांटकर चलें।
🌺• धनु (Dhanu): आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शिक्षा और आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम उठाएं।
🌺• मकर (Makar): आजीविका से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। काम में स्थिरता आएगी और रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।
🌺• कुंभ (Kumbh): दिन सामान्य व अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और साझीदारी के कामों में पारदर्शिता रखें।
🌺• मीन (Meen): परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी भी बड़ी उम्मीद या काम में तुरंत परिणाम की बजाय धीमे और सुरक्षित कदम उठाएं।
★√*★√*★√*★√*★√*★
🚩*श्रीगणेशाय नमोनित्यं*🚩
🚩*☀जय मां सच्चियाय* 🚩
➡️ 💕🛟प्रात: विशेष🕉️🌺
#🌕 👉 👉🦚❤️💐 🌼🪔🏓🎊
🌹|| ✨ 🌹// 🕉️ ✨ 🌺 🦚 🌼
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
💥।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ।।💥
✨।। दीपावली की रात हर घर में माँ लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा की जाती है। बहुत से लोगों के मन में यह जिज्ञासा होती है कि भगवान विष्णु की अर्धांगिनी होने के बाद भी लक्ष्मी जी के साथ श्रीहरि के स्थान पर गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है? इसके पीछे एक अत्यंत सुंदर और शिक्षाप्रद कथा है।
👉एक बार क्षीरसागर में माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु वार्तालाप कर रहे थे।संसार भर के प्राणियों को धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं से संपन्न करने वाली माँ लक्ष्मी के मन में एक सूक्ष्म अहंकार जाग्रत हो गया।माँ लक्ष्मी ने भगवान विष्णु से कहा:
‼️हे स्वामी! देखिए, यह संपूर्ण चराचर जगत केवल मेरी ही कृपा पाने के लिए लालायित रहता है। जिसके ऊपर मेरी कृपा हो जाए, वह रंक से राजा बन जाता है। इस संसार में मेरे बिना किसी का अस्तित्व ही नहीं है। मैं ही सर्वगुण संपन्न और पूर्ण हूँ!भगवान विष्णु समझ गए कि देवी लक्ष्मी के हृदय में अपनी सत्ता का अभिमान आ गया है। श्रीहरि ने मंद मुस्कान बिखेरते हुए कहा:
‼️देवि! आप संसार को धन और वैभव अवश्य देती हैं, परंतु एक स्त्री तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती जब तक वह मातृत्व का सुख न प्राप्त कर ले। आपके गर्भ से कोई संतान उत्पन्न नहीं हुई, इसलिए आपकी पूर्णता में एक अपूर्णता अभी भी शेष है। निःसंतान होने के कारण आप मातृत्व के परम आनंद से वंचित हैं।
💢भगवान विष्णु के यह वचन सुनकर माँ लक्ष्मी का अभिमान एक क्षण में चूर-चूर हो गया। उनके हृदय में मातृत्व की तीव्र लालसा जाग उठी। वे अत्यंत दुखी और व्याकुल हो गईं।माँ लक्ष्मी तुरंत कैलाश पर्वत पर अपनी सखी माता पार्वती के पास पहुँचीं।माता पार्वती ने जब लक्ष्मी जी को उदास देखा, तो कारण पूछा। माँ लक्ष्मी ने हाथ जोड़कर अत्यंत करुण स्वर में कहा:
‼️हे सखि! संसार मुझे धन की देवी कहता है, परंतु मेरे आँगन में कोई संतान नहीं खेलती। आपके दो अत्यंत तेजस्वी पुत्र हैं—कार्तिकेय और गणेश। क्या आप अपने छोटे पुत्र 'गणेश' को मुझे दत्तक पुत्र (गोद) के रूप में नहीं सौंप सकतीं? मैं उसे अपने प्राणों से भी अधिक प्रेम दूँगी और अपनी समस्त संपत्ति का स्वामी बनाऊँगी।
🙏माता पार्वती ने थोड़ा संकोच करते हुए कहा:
लक्ष्मी! मेरे पुत्र गणेश का मस्तक हाथी (गज) का है। वह स्वभाव से चंचल है और उसका भोजन भी बहुत अधिक है। तुम तो चंचला हो, एक स्थान पर कभी टिककर नहीं रहतीं। यदि तुम उसे छोड़कर कहीं चली गईं, तो मेरे इस बालक की देखभाल कौन करेगा?
माँ लक्ष्मी ने भावुक होकर माता पार्वती के चरण स्पर्श किए और वचन दिया:हे सखि! मैं वचन देती हूँ कि मैं गणेश को अपने हृदय से कभी अलग नहीं करूँगी।आज से मेरा जो भी वैभव, रिद्धि और सिद्धि है, वह सब गणेश का होगा। जहाँ गणेश का वास होगा, वहाँ मैं स्थिर होकर वास करूँगी। मैं इसे अपनी संतान का पूर्ण अधिकार देती हूँ।माता पार्वती ने लक्ष्मी जी के इस वात्सल्य और निष्कपट भाव को देखकर बालक गणेश को माँ लक्ष्मी की गोद में सौंप दिया।
🌺माँ लक्ष्मी गणेश जी को पाकर अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने गणेश जी के मस्तक पर हाथ फेरते हुए वरदान दिया:
हे पुत्र! आज से तुम मेरे मानस-पुत्र हो। जो भी मनुष्य संसार में मेरी कृपा पाना चाहेगा, उसे पहले तुम्हारी आराधना करनी होगी।
🏵️कार्तिक मास की इस अमावस्या (दीपावली) की रात्रि को जो केवल मेरी पूजा करेगा, उसका धन नष्ट हो जाएगा। परंतु जो मेरे साथ तुम्हें अपने घर की वेदी पर बिठाकर पूजेगा, उसके घर में 'धन' के साथ 'बुद्धि और विवेक' का भी वास होगा।इसी कारण दीपावली के पावन पर्व पर माँ लक्ष्मी अपने वात्सल्य स्वरूप में भगवान गणेश को अपनी दाईं या बाईं ओर बिठाकर पूजती हैं।
‼️‼️जय श्री हरि‼️‼️
🌺‼️जय श्री कृष्णा! 🦚🚩 🌺🙏
🧨🚩⛳💥❤️🕉️🌴🍀🎈🌀🌿
💕*"तद् यद् रुदितात् समभवन् तस्माद् रुद्राः"*💥
✨*नव ग्रहणां अधीनस्थ जीवनम्*✨
*🛟॥ श्री हरिः ॐ*॥☀️
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹
*💥“*ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है।*
*बाकी सब क्षणभंगुर* है।”💥
🌼 ।। जय श्री कृष्ण ।।🌼
💥।। शुभम् भवतु।।💥
♨️ ⚜️ 🕉🌞 🌞🕉 ⚜🚩*♥️💕💥*अगर आपको हमारा पंचांग नियमित चाहिए तो आप मुझे इस चैनल को फॉलो करे*
*https://whatsapp.com/channel/0029Va65aSaKrWR*
♨️ ⚜️ 🕉🌞 🌞🕉 ⚜🚩
🔱🇪🇬*जय श्री महाकाल सरकार *🔱🇪🇬 *मोर मुकुट बंशीवाले सेठ की जय हो 🪷*▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
*♥️~*यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*♥️~*अपने घर, ऑफिस, और फैक्ट्री वास्तु के साथ सफल बनाये। जन्मकुंडली, प्रश्नन कुंडली, अंककुंडली, रत्न, जड़, एवं रुद्राक्ष आदि के लिये सम्पर्क करे।*
‼️*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
🙏*हमारा उद्देश्य मात्र आपको केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
💥*राशि रत्न, रुद्राक्ष, वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी अच्छी जानकारी वाले ज्योतिषी से संपर्क करे उसके बाद उपयोग करे।
*💥यदि आप अपनी कुण्डली विश्लेषण चाहते हैं तो जन्म दिनांक, स्थान, समय बताएं!!🌟*
*♥️ रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेमजी", नागौर (राज,)*
*।।आपका आज का दिन शुभ मंगलमय हो।।*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱ॐ 💥🙏💘☀️

















