Type Here to Get Search Results !

अग्रवाल समाज को नई ताकत: नागौर में दिलीप पिती महामंत्री, विमल रंगवाला कोषाध्यक्ष नियुक्त

 *"अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नागौर इकाई गठित, मनीष बंसल बने जिला अध्यक्ष"*

*"अग्रवाल समाज को नई ताकत: नागौर में दिलीप पिती महामंत्री, विमल रंगवाला कोषाध्यक्ष नियुक्त"*

*"व्यापार, शिक्षा, सेवा पर फोकस: नागौर अग्रवाल सम्मेलन की नई टीम घोषित"*

*"ज्ञान ज्योति गुप्ता ने जारी किया नियुक्ति पत्र, अग्रबंधुओं को जोड़ने का लिया संकल्प"*


 *"नागौर अग्रवाल सम्मेलन की नई कार्यकारिणी: महिला-युवा विंग भी बनेगी"*

 *"अग्रोह शक्तिपीठ से जुड़ाव और जनकल्याण पर काम करेगी नागौर की नई अग्रवाल टीम"*

agar



नागौर। अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संगठन "अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन" की उत्तर पश्चिमी राजस्थान इकाई द्वारा नागौर जिला इकाई का गठन किया गया है। 

संस्था के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता ने पत्र जारी कर समाज में सक्रिय मनीष बंसल को जिला अध्यक्ष, दिलीप पिती को जिला महामंत्री तथा विमल रंगवाला को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि नागौर जिले में अग्रवाल समाज को संगठित करने, व्यापारी हितों की रक्षा, महिला सुरक्षा एवं समाज के बच्चों को शिक्षा व रोजगार दिलाने के साथ-साथ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे अग्रबंधु को आगे लाकर उनके सुख-दुख में काम आने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

जिला अध्यक्ष मनीष बंसल ने कहा कि शीघ्र ही समाज के सक्रिय लोगों की बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। अग्रोह शक्तिपीठ से प्रत्येक अग्रबंधु को जोड़ने के साथ जनकल्याण व परमार्थ सेवा के कार्य किए जाएंगे।

महामंत्री दिलीप पिती ने बताया कि राज्य इकाई के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं युवाओं की अलग से टीम बनाई जाएगी। सामूहिक प्रयासों से अग्रवाल समाज के जनहित में किए जा रहे योगदान को रेखांकित करते हुए नए कार्य हाथ में लिए जाएंगे।

#AgarwalSamaj #ABAS #Nagaur #Agrasen #Seva #SamajEkta #AgrohaShaktipeeth"
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad