नागौर। सांसारिक सुख-सुविधाओं एवं मोह-माया का त्याग कर संयम और आत्मकल्याण के पावन मार्ग पर अग्रसर होने का निर्णय लेने वाली मुमुक्षु सुश्री पिरयल जी कोठारी, सुपुत्री श्री शीतलजी कोठारी एवं श्रीमती प्रियंका जी कोठारी, का आज नागौर पदार्पण हुआ।
इस अवसर पर सांवरिया होटल में समता युवा संघ, समता महिला मंडल एवं साधु मार्गी जैन संघ, नागौर की ओर से उनका आत्मीय बहुमान एवं अभिनंदन किया गया।
मुमुक्षु सुश्री पिरयल जी आगामी 14 नवंबर 2026 को बीकानेर की छबीली घाटी में आचार्य गुरुदेव श्री रामलालजी महाराज साहब के पावन सान्निध्य में दीक्षा ग्रहण कर संयम जीवन में प्रवेश करेंगी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सांसारिक जीवन, परिवार, सुख-सुविधाओं एवं मोह-माया का त्याग कर संयम मार्ग अपनाना कोई साधारण निर्णय नहीं है। विशेषकर इस उम्र में ऐसा दृढ़ संकल्प वही आत्मबल से परिपूर्ण एवं धर्म के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाली महान आत्मा ले सकती है।
मुमुक्षु पिरयल जी का यह निर्णय समाज के युवाओं एवं युवतियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा। उनका त्याग, वैराग्य और आत्मकल्याण के प्रति समर्पण निश्चित रूप से अनेक लोगों को धर्म, तप, त्याग एवं संयम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर साधुमार्गी संरक्षक नरेन्द्र सखलेचा अध्यक्ष राजनदर चोरड़िया श्रावक पारस कोठारी समता युवा संघ के अध्यक्ष मथुरललवानि मंत्री वीकास कोठारी समता महिला मंडल कि अध्यक्ष नेहा सकलेचा ममता ललवानी मधु ललवानी उपस्थित रहे सभी ने परमपिता परमात्मा एवं पूज्य आचार्य गुरुदेव श्री रामलालजी महाराज साहब से मंगल प्रार्थना की कि मुमुक्षु पिरयल जी का आगामी संयम जीवन तप, त्याग, दर्शन एवं चारित्र की आराधना से परिपूर्ण रहे। वे धर्म शासन को अपनी साधना एवं तपस्या से खूब दिप्तिमान एवं शोभायमान करें तथा मोक्ष मार्ग पर निरंतर प्रगति करते हुए आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ें।
नागौर के समस्त संघों एवं समाजजनों की ओर से मुमुक्षु पिरयल जी के इस पावन वैराग्य भाव की खूब-खूब अनुमोदना करते हुए सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया गया कि वे 14 नवंबर को बीकानेर में आयोजित दीक्षा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर के साक्षी बनें एवं दीक्षार्थी बहन की अनुमोदना करें।
