*सुकून की छाँव अभियान ओर सामाजिक सरोकार के तहत छतरीयों का किया वितरण*
नागौर, 22अगस्त
महावीर इंटरनेशनल रोग निदान केंद्र नागौर की ओर से आज विभिन्न स्थानों पर छतरियों का वितरण किया गया।अध्यक्ष विमलचंद नाहटा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सुकून की छाँव अभियान ओर सामाजिक सरोकार के तहत आज पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ,अशोक ललवानी पिंटूसा के मुख्य आतिथ्य में सार्वजनिक पुस्तकाल नागौर के पास गांधी चौक में मटकी वालो, अन्य स्थानों पर सब्जी,फल,अन्य ठेले पर विक्रय करने वाले जरूरतमंद ठेले वालो को गर्मी ओर बारिश से राहत देने के लिए महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान के तहत छतरी वितरण कार्य किया गया।सचिव प्रीतम ललवानी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल नागौर के तत्वाधान में आने वाले समय में ओर स्थानों पर छतरी वितरण कार्य किया जायेगा।
आज के इस वितरण कार्य के अर्थ सहयोगी समाजसेवी, भामाशाह पिंटू सा ललवानी थे।
इस अवसर पर पद्मश्री हिम्मताराम भांभू, विमलचंद नाहटा अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा,,गौतम चंद कोठारी,नरेंद्र कुमार गोयल,सचिव प्रीतम ललवानी छिमू,अंतर्राष्ट्रीय निदेशक मीडिया और पब्लिसिटी अनिल बांठिया, अशोक ललवानी पिंटूसा ललवानी,महेश चोरड़िया उपस्थित थे।

