*सर्वसम्मति से वैभव बंसल बने अध्यक्ष अग्रसेन नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन*
नागौर # अग्रवाल समाज के युवा मंडल की आम बैठक का आयोजन रविवार दिनांक 16 अगस्त को किया गया जिसमें सर्वसम्मति से *वैभव बंसल को अध्यक्ष पद पर* नियुक्त किया गया। साथ ही *उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर बंसल, सचिव पद पर कृष्णा बंसल( बंटू ), कोषाध्यक्ष लक्ष्य बंसल एवं मीडिया प्रभारी अंकुश पित्ती, सोशल मीडिया प्रभारी जयंत बंसल* को कार्यभार सौंपा गया।
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सह सचिव यश ऐरण , सह कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, कार्यकारिणी सदस्य नवरत्न बंसल , कृष्णा बंसल , श्याम सुन्दर , भवानी बंसल, चेरी , ऋषभ , पर्व , देव , रोहित , रुद्राक्ष अग्रवाल , आशीष बंसल , गौरव पित्ती, मुरली मनोहर , मानव , शुभम , यश बंसल, हर्ष बंसल, रौनक को नियुक्त किया गया।
आगामी अग्रसेन जयंती एवं वर्षभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम को धूम धाम से मनाने के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष वैभव बंसल ने युवाओ का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समाज ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर में खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
पूर्व युवा अध्यक्ष दीक्षित अग्रवाल ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए अपना कार्यभार सौंपा एवं सभी नए पदाधिकारी का माला पहनाकर स्वागत किया एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

