*"गोगेलाव में ईताशा सोसाइटी का योग शिविर: महिलाओं ने किया योग-प्राणायाम"*
*"योग के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश: गोगेलाव में महिलाओं को मिली उद्यमिता की जानकारी"*
*"नशा मुक्ति की शपथ और पौधरोपण"*
*"कुमारी गजराज कंवर के मार्गदर्शन में गोगेलाव की महिलाओं ने सीखे योगासन"*
ईताशा सोसाइटी द्वारा योग दिवस गोगेलाव गाँव के पंचायत भवन परिसर में महिलाओ के साथ मनाया गया। इस योग दिवस पर ईताशा सोसाइटी की कार्यक्षेत्र कार्यकर्त्ता कुमारी गजराज कँवर ने महिलाओ को योगासन और प्रायाणाम करवाए और दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता के बारे में बताया। इस योगा शिविर में इस कार्यक्रम में गाँव की 20 - 25 महिलाओ के साथ श्री मति ललिता दवे ANM , श्री मति नीलम क्लस्टर हेड और साथिन श्री मति सुमन भी शामिल हुए। इस मोके पर महिलाओ को एयू उद्योगिनी उद्यमिता कार्यक्रम के बारे में भी बताया तथा जरूरतमंद महिला इस कार्यक्रम से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन कर परिवार की आजीविका का माध्यम बन सकती है।
ANM ललिता ने महिलाओ को नशे मुक्ति की शपथ दिलाई इसके उपरांत परिसर में पौधा रोपण का कार्यक्रम भी किया गया। योग शिविर में भाग लेने वाली महिलाओ को फल एवं ज्यूस भी वितरित भी किया गया।


