*"स्व. मूलचंद कोठारी की आंखों से दो लोगों को मिली रोशनी, लायंस क्लब ने कराया नेत्रदान"*
*"मृत्यु के बाद भी जीवन: नागौर के मूलचंद कोठारी का नेत्रदान, दो दृष्टिहीनों को ज्योति"*
*"रक्तदान जीते जी, नेत्रदान मृत्यु के बाद: लायंस क्लब अहिछत्रपुर की पहल रंग लाई"*
*"कोठारी परिवार का प्रेरणादायी निर्णय: स्व. मूलचंद कोठारी की आंखें बनीं दो लोगों की रोशनी"*
नागौर। 20 जून शनिवार*स्व. मूलचंद कोठारी की आंखों से दो लोगों को मिली नेत्रज्योति*
जीते जी रक्तदान और मृत्यु के बाद नेत्रदान की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब नागौर अहिछत्रपुर ने शनिवार को नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न कराया। इससे दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिलने की राह प्रशस्त हुई।
लोहियों का चौक, नागौर निवासी स्व. मूलचंद कोठारी के निधन के बाद क्लब सदस्यों ने परिजनों से संपर्क किया। लायन सदस्य पारसमल भूरट और प्रमिल नाहटा की प्रेरणा से परिवारजनों महावीर कोठारी, हीराचंद, चंचलमल नाहर एवं उनके सुपुत्र नरेंद्र, दिनेश, शुभम कोठारी तथा सुभाष, गणपत, नरपत कोठारी ने मानवीय सोच दिखाते हुए नेत्रदान के लिए सहमति दी।
राजकीय जेएलएन अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र डूडी, रेजीडेंट डॉक्टर श्वेता, नर्सिंग स्टाफ रवि, अपूर्वा एवं सहायक उत्तम नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की।
क्लब अध्यक्ष लायन नितिन मित्तल ने बताया कि नवगठित लायंस क्लब अहिछत्रपुर नेत्रदान के साथ अपनी सेवा गतिविधियों की शुरुआत की है। इस अवसर पर रीजन चेयरमेन लायन दिलीप पिती, उपाध्यक्ष प्रमिल नाहटा, पारसमल भूरट, कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर ख्याताणी एवं शांतिलाल चौधरी उपस्थित रहे।
#EyeDonation #NetraDaanMahadaan #LionsClub #Nagaur #OrganDonation #GiveSight"


