Type Here to Get Search Results !

महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र द्वारा 52वें स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

 महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र द्वारा 52वें स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
जिला कलक्टर  ने किया पोस्टर का विमोचन

mahaveer




नागौर, "सबकी सेवा – सबको प्यार"  जिओ ओर जीने दो के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना 52वां स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र द्वारा 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक विभिन्न जनहित में परमार्थ ओर सेवार्थ सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष वीर विमलचंद नाहटा के अनुसार पाक्षिक 
 सेवा गतिविधियों में बुजुर्गों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्कूलों में स्टेशनरी एवं पुस्तक-कॉपी वितरण, रक्तदान शिविर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण, जल संरक्षण जागरूकता, जीवदया सेवा, सदस्यता वृद्धि अभियान, दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण तथा वृद्धाश्रम में सेवा कार्य सहित अनेक सामाजिक गतिविधियां शामिल रहेंगी।
ram


इस सेवा पखवाड़े के पोस्टर का विमोचन आज जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार  के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उन्होंने पोस्टर विमोचन पर कहा कि वर्तमान दौर में आमजन ,पीडिटी,शोषित,जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा भाव रखना और सेवार्थ  करना पुनीत  कार्य है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि प्रशासन सदैव ऐसे कार्यो में सहयोगी रहेगा। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र के पदाधिकारी
 पद्मश्री  हिम्मताराम भाम्भू, पूर्व अध्यक्ष  गौतम कोठारी, सचिव  प्रीतम ललवानी,  पंकज नाहटा  सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा ने बताया कि  सेवा को समर्पित महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है तथा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित यह सेवा पखवाड़ा समाज हित में समर्पित रहेगा।
vipul



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad