Type Here to Get Search Results !

गाजियाबाद में एक दिवस का ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन सम्पन्न

 गाजियाबाद में एक दिवस का ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन सम्पन्न 

jyotis


नागौर/गाजियाबाद।
शिव शंकर ज्योतिष व वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद द्वारा 22वाँ बृहद निःशुल्क ज्योतिष व धर्म सम्मेलन 16 जून को आयोजित किया गया। धर्म सम्मेलन में ज्योतिष फलित, हस्तरेखा, वास्तु, अंक, टैरो आदि पर देश भर से आये विद्वानों ने व्याख्यान दिये। इस मौके आयोजन समिति के अध्यक्ष आचार्य शिवकुमार शर्मा, आयोजन समिति के महामंत्री अजय कुमार जैन व संरक्षक एडवोकेट सतीश भारद्वाज ने गत 37 वर्षों से ज्योतिष व कर्म कांड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व सराहनीय सेवाओं के लिए पंडित
 दिनेश प्रेमजी नागौर को दुपट्टा व माला पहनाकर, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ram

इस अवसर पर देशभर के 300 से अधिक विद्वानों ने भाग लिया। एक दिवसीय यह सेमिनार लायंस एनेक्सी सेमिनार हॉल, लायंस आई हॉस्पिटल, कविनगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य अनिल वत्स, पंडित शैलेंद्र पांडे, डॉ. श्याम कोहली, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, प्रो. आनंद पुरोहित, डॉ. के.पी. मुद्गल, धर्म गुरु डॉ.एच.एस. रावत, सद्‌गुरु मां चेतना, वास्तुविद डॉ. आनंद भारद्वाज, ने ज्योतिष व वास्तु विषयों पर व्याख्यान दिये। सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर एमएलसी दिनेश कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा दिल्ली, अस्ट्रोलॉजर के. के. शर्मा गाजियाबाद, डॉ. विनायक पुलह मोदीनगर, रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी नागौर को ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।
भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के राष्ट्रीय के आजीवन सदस्य रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी नागौर का राजस्थान का स्वागत कर सम्मानित किया गया।
vipul

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad