Type Here to Get Search Results !

श्रीमती सुधा अग्रवाल जिला अध्यक्ष, श्रीमती रेनू मित्तल जिला महामंत्री श्रीमती सुमन अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त

 Lucky Prime News: 

*"अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन:  डीडवाना-नागौर चेयरमैन ओम प्रकाश मोदी, महिला मंडल अध्यक्ष सुधा अग्रवाल मनोनीत"*

 *"अंतिम छोर तक संगठन करेगा कार्य,अग्रोहा मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प"*

*"ज्ञान ज्योति गुप्ता ने दी बधाई: नई टीम अग्रबंधुओं को जोड़ेगी अग्रोहा शक्तिपीठ से"*

*डीडवाना-नागौर अग्रवाल समाज को मिली नई टीम, ओम प्रकाश मोदी चेयरमैन, महिला मंडल अध्यक्ष सुधा अग्रवाल मनोनीत*




नागौर। डीडवाना-नागौर जिले के अग्रवाल समाज को दोनों जिलों में मजबूत करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की उत्तर पश्चिमी राजस्थान इकाई ने नई जिला टीम मनोनीत की है। 

ओम प्रकाश जी मोदी को डीडवाना-नागौर जिले का चेयरमैन, श्रीमती सुधा अग्रवाल को नागौर जिला महिला मंडल की जिला अध्यक्ष, श्रीमती रेनू मित्तल को जिला महामंत्री तथा श्रीमती सुमन अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सभी नियुक्‍तियां प्रदेश अध्‍यक्ष ज्ञान ज्‍योति अग्रवाल प्रदेश महामं‍त्री घनश्‍याम गुप्‍ता प्रदेश अध्‍यक्ष गीता अग्रवाल प्रदेश महामं‍त्री कल्‍पना अग्रवाल के द्वार नियुक्‍त की गई है। 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री घनश्याम गुप्ता व उत्तर पश्चिमी राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल ने नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम नागौर जिले के अंतिम छोर पर बैठे अग्रवाल समाज के सभी सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेगी। साथ ही अग्रोहा शक्तिपीठ से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर वहां निर्माणाधीन अर्ध महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण में पूर्ण सहयोग करेगी।

 सभी नियुक्तियों को लेकर नागौर अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad