*💥🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓💥*
💥 गोपाष्टमी विशेष पूजनपर्व🌺
*🎈दिनांक 17 नवंबर 2026*
*🎈वार- , मंगलवार*
*🎈मास - कार्तिक मास*
*🎈पक्ष - शुक्ल पक्ष*
*🎈विक्रम संवत् - 2083*
*🎈संवत्सर पराभव*
*🎈संवत्सर (उत्तर)- रौद्र*
*🎈अयन - दक्षिणायन*
*🎈ऋतु - शरद*
*🎈तिथि- अष्टमी - 06:04 ए एम, नवम्बर 18 तक नवम्बर 17 तक तत्पश्चात नवमी*
*🎈नक्षत्र- धनिष्ठा - 04:34 ए एम, नवम्बर 18 तक तत्पश्चात शतभिषा*
*🎈 करण विष्टि - 05:17 पी एम तक तत्पश्चात्,बालव बव*
*🎈योग- वृद्धि - 07:54 ए एम तक तत्पश्चात ध्रुव*
*🎈राहुकाल- 03:02 पी एम से 04:22 पी एम(नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*हर जगह का अलग होगा
(राहुकाल वह समय होता है जिसमे किसी भी नये अथवा शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।)*
*🎈सूर्योदय- 06:57 ए एम*
*🎈सूर्यास्त- 05:43 पी एम*
*🎈चंद्र राशि- मकर*- 03:30 पी एम तक कुंभ*
*🎈सूर्य राशि- वृश्चिक*
*(सूर्योदय एवं सूर्यास्त ,नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
*🎈दिशा शूल- उत्तर* दिशा में
*🎈ब्रह्म मुहूर्त- 05:11 ए एम से 06:04 ए एम*
*🎈अमृत काल- 11:58 ए एम से 12:41 पी एम*
*🎈अभिजित मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:41 पी एम*
*🎈निशिता मुहूर्त- 11:54 पी एम से 12:47 ए एम, नवम्बर 18*
*🎈रवि योग- 04:34 ए एम, नवम्बर 18 से 06:57 ए एम, नवम्बर 18*
🎯*विशेष:- व्रतपर्व विवरण- 🏵️
☀️🏵️ दीपावली पर्व गोपाष्टमी 17 नवंबर 2026 को है
🏵️चतुर्भुज नाथ की जय हो "🙏 🛟
🏵️➡️ 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को गोचर के अनुसार (चंद्रमा मकर राशि से दोपहर बाद कुंभ राशि में संचरण करेंगे तथा गोपाष्टमी व वृद्धि योग का प्रभाव रहेगा)
💢.ब्रह्मवैवर्त पुराण (ब्रह्म खंड: 27.29-34) के अनुसार, अष्टमी तिथि को नारियल या नारियल का फल खाना निषिद्ध (वर्जित) माना गया है।↘️
👉 जय माँ आदिशक्ति सच्चियाय 🪔
🛟 नागौर, राजस्थान, (भारत) के
मानक सूर्योदय के अनुसार।*🛟
*🛟चोघडिया, समय दिन का🛟*
🛟चोघडिया, रात् का🛟*
‼️💥 सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल इस प्रकार है:➡️
• मेष (Aries): वित्तीय मामलों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव या नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा।
• वृषभ (Taurus): कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाएं लागू करने के लिए धैर्य और सावधानी रखें, आय में वृद्धि के योग हैं।
• मिथुन (Gemini): यात्रा के दौरान कुछ बाधाएं आ सकती हैं। गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है, लेकिन सूर्य-मंगल के प्रभाव से किस्मत का साथ मिलेगा।
• कर्क (Cancer): मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
• सिंह (Leo): परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय या विवाह प्रसंग पर चर्चा हो सकती है। व्यापारियों के लिए नई योजनाओं के शुभारंभ का समय है।
• कन्या (Virgo): सेहत को लेकर सतर्क रहें, छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। व्यावहारिक फैसले और आर्थिक जागरूकता लाभ देगी।
• तुला (Libra): शिक्षा और पठन-पाठन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। दिन मिला-जुला रहेगा।
• वृश्चिक (Scorpio): परिवार के किसी सदस्य की मदद से कोई जटिल समस्या हल हो सकती है। अंतर्ज्ञान (intuition) मजबूत रहेगा।
• धनु (Sagittarius): कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। रोमांच और नए अवसरों से भरा दिन रहेगा।
• मकर (Capricorn): आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। करियर और विश्राम के बीच संतुलन बनाएं।
• कुंभ (Aquarius): दूसरों की बातों से अपना आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। दोपहर बाद चंद्रमा-राहु के गोचर से थोड़ी सावधानी रखें, कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी।
• मीन (Pisces): विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आर्थिक मामलों में अचानक बदलाव संभव हैं।
💫💚💚💛💛💕💕💥💥💦💦💞💞‼️‼️💕
🚩*श्रीगणेशाय नमोनित्यं*🚩
🚩*☀जय मां सच्चियाय* 🚩
➡️ 💕🛟प्रात: विशेष🕉️🌺
#🌕 👉 👉🦚❤️💐 🌼🪔🏓🎊
✨ 🐚✨कार्तिक शुक्ल नवमी - अक्षय नवमी युगादि तिथि है, इस दिन द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था। इसी कारण इस दिन का किया हुआ समस्त पुण्य अक्षय हो जाता है। इस तिथि को धात्री व कुष्मांड नवमी भी कहते हैं। धात्री अर्थात् आंवला , आंवला वृक्ष के जड़ में समस्त देवता तथा तना व शिखर में साक्षात् शिवजी तथा नारायण रहते हैं, इनका चिंतन भी अनेक पुण्य प्रदान करता है , वहीं अक्षय नवमी के दिन इनका पूजन, इनका स्पर्श, इनके छांव में बैठकर जप ,पाठ, हवन व भोजन तथा योग्य व्यक्ति को दान अनंत अक्षय पुण्य देता है। आंवला को अमृतफल भी कहा जाता है, इस दिन वृक्ष के नीचे गिरे हुये आंवला का प्रसाद रुप में सेवन अनेक रोगों का शमन कर शरीर को स्वस्थ कर देता है। आंवला के वृक्ष के पत्तियों से भगवान नारायण/शिव/ भगवती का अर्चन किया जाये तो स्वर्ण अर्चन का फल प्राप्त होता है लेकिन स्कन्द पुराण अनुसार दशमी से चतुर्दशी तक ही यह करना चाहिए उसके पहले या बाद निषेध है।
कुष्मांड अर्थात् सफेद पेठा। इसको काट कर इसमें दक्षिणा रखकर दान करने की महिमा है इस दिन। यह दान महादरिद्र भी सामर्थ्य अनुसार करे तो राजा जैसा सौभाग्य शीघ्र ही भगवती प्रदान करती हैं।
इसी नवमी को होता है जगद्धात्री पूजा। भगवती दुर्गा का एक स्वरुप जिन्होंने करिन्द्रासुर का वध किया था। बंगाल के क्षेत्र में यह प्रसिद्ध पूजन है।
इस दिन साधक साधिका जहां भी हों, अगर संभव हो तो आंवला वृक्ष का पूजन कर उसके नीचे जप पाठ हवन व दान करें।
अक्षय नवमी को महा संपदा प्राप्ति हेतु निम्न विधान प्रत्येक सनातनियों को करना चाहिए।
1. इस दिन सूर्योदय पूर्व स्नान करके। पितरों के निमित्त तर्पण करना चाहिए। अगर पितृ तर्पण ना आता हो तो एक तांबा के लोटा में गंगाजल, गाय का दुध,अक्षत, जौ, काला तिल, सफेद चंदन मिलाकर, उस लोटा को हाथ में लेकर श्री नारायण के 108 नामों का पाठ करें तथा आंवला के जड़ में अथवा दक्षिण दिशा में मुख करके किसी शुद्ध स्थान अथवा देववृक्ष के जड़ यथा तुलसी/पीपल/वट में वह जल अपने कुल पितरों के निमित्त श्री विष्णवे नमः बोलते हुए अर्पित कर दें।
2. इसके अनंतर अपना नित्य संध्या पूजन करें तथा इस दिन भगवान नारायण शिवजी व भगवती का दुध व सुगंधित जल से अभिषेक करके सुगंधित इत्र लेपन करके नूतन वस्त्र अर्पित करें। आंवला की माला बनाकर तीनों को या अपने आराध्य को अवश्य अर्पित करें
3. 27 आंवला का दीपदान प्रातः अथवा संध्या काल में करें। संध्या काल करें तो अति उत्तम।
4. आंवला वृक्ष हों तो वहां जाकर उनका पूजन, छांव में बैठकर जप, पाठ, हवन व दान जो संभव हो करें तथा वहीं प्रसाद आदि ग्रहण करें
5. इस दिन विशेष रुप से भगवती इन्द्रकृत महालक्ष्मी अष्टकम् का 108 जप करके महालक्ष्मी अष्टकम् के प्रत्येक श्लोक व महालक्ष्मी के 108 नाम से हवन कीजिए
6. संध्या काल में 5 नारियल/ 5 बेल / 27 आंवला जो संभव हो उसमें गाय का घी व लाल वर्तिका (बात्ती) डालकर भगवती महालक्ष्मी की कृपा से सुख , अक्षय लक्ष्मी व धर्मयुक्त बुद्धि की याचना करते हुए दीपदान करें।
7. इस दिन दान में आप जो संभव हो आपके लिये वह अवश्य करें यथा - गर्म वस्त्र, अन्न, पका हुआ अन्न, आंवला , कुष्मांड में दक्षिणा छुपाकर, कंबल , फल आदि
जिनके घर में प्रबल पितृदोष हो, अभिचार हो जिसके कारण किसी का शरीर चर्म रोग, लकवा, मानसिक पागलपन आदि का शिकार हो चुका हो तो उस व्यक्ति को संभव हो तो आंवला वृक्ष के नीचे बैठाकर , आप वहां भगवान महामृत्युंजय के 108 नामों का पाठ जप हवन करें या करवायें तथा उस व्यक्ति को आंवला युक्त प्रसाद वहीं खिलायें। हवन नवग्रह लकड़ी, गाय गोबर के उपले पर गाय के घी से करवायें। एक साधक / ब्राह्मण भी करे इस दिन तो अवश्य स्वास्थ्य लाभ का मार्ग बने। साथ ही पितरों के कोप शांति हेतु आंवला के जड़ में पितृ तर्पण भी कीजिए अथवा प्रतिनिधि ब्राह्मण से करवाईये।
इस युगादि तिथि का लाभ अवश्य लिजिए।
इस वर्ष यह 18 नवंबर बुधवार को हो। आशा है मेरे परिवार के आप सभी भाई बंधु भगिनी माता मित्र आदि इससे लाभ लेंगे व मुझे भी आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
नमश्चण्डिकायै 🙏🏻❤️ 🙏
🌹|| ✨ 🌹// 🕉️ ✨ 🌺 🦚
‼️‼️जय श्री हरि‼️‼️
🌺‼️‼️जय श्री कृष्णा!‼️‼️🦚🚩 🌺🙏🧨🚩⛳💥❤️🕉️🌴🍀🎈🌀🌿
💕*"तद् यद् रुदितात् समभवन् तस्माद् रुद्राः"*💥
✨*नव ग्रहणां अधीनस्थ जीवनम्*✨
*🛟॥ श्री हरिः ॐ*॥☀️
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹
*💥“*ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है।*
*बाकी सब क्षणभंगुर* है।”💥
🌼 ।। जय श्री कृष्ण ।।🌼
💥।। शुभम् भवतु।।💥
♨️ ⚜️ 🕉🌞 🌞🕉 ⚜🚩
🔱🇪🇬*जय श्री महाकाल सरकार *🔱🇪🇬 *मोर मुकुट बंशीवाले सेठ की जय हो 🪷*▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
*♥️~*यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
🙏*हमारा उद्देश्य मात्र आपको केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
💥*राशि रत्न, रुद्राक्ष, वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी अच्छी जानकारी वाले ज्योतिषी से संपर्क करे उसके बाद उपयोग करे।
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी*
*श्री प्रेमगुरु ज्योतिष एवं वास्तु संस्थान* *नागौर (राजस्थान)*
🎉🎉🎉🎉🎉🏵️🏵️🏵️🏵️🎉🎉
🎉











