Type Here to Get Search Results !

पंचायती राज आम चुनाव-2026 से पहले कलेक्टर का बड़ा एक्शन

 *पंचायती राज आम चुनाव-2026 से पहले कलेक्टर का बड़ा एक्शन* 

*ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध*

*बिना सक्षम स्वीकृति के लाउडस्पीकर व अन्य ध्वनि प्रसारण यंत्रों के प्रयोग पर रहेगा प्रतिबंध*

sound



नागौर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार ने नागौर जिले की समस्त पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की सीमाओं में ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार ने राजस्थान कोलाहल अधिनियम, 1963 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की समस्त पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत की सीमाओं में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि प्रसारण एवं विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया है।साथ ही सरकारी बिजली एवं टेलीफोन के खम्भों पर किसी व्यक्ति अथवा दल द्वारा ध्वनि प्रसारक यंत्र नहीं लगाए जा सकेंगे।
आदेश के अनुसार बिना पूर्वानुमति के घुमन्तु माइक का प्रयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। विशिष्ट मामलों एवं राजनीतिक दलों से संबंधित मामलों में संबंधित क्षेत्र के उपखंड मजिस्ट्रेट से आवश्यकता के अनुरूप ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग की स्वीकृति प्राप्त की जा सकेगी। हालांकि, किसी भी स्थिति में रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसी प्रकार चिकित्सालय, सरकारी कार्यालय, न्यायालय एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रसारण यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

जिला मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार ने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad