Type Here to Get Search Results !

पञ्चाङ्ग 21 नवंबर 2026

 *💥🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓💥*

jyotis


💥  नवमी विशेष पूजनपर्व 🌺
*🎈दिनांक 21 नवंबर 2026*
*🎈वार- , शनिवार*
*🎈मास - कार्तिक मास*
*🎈पक्ष -  शुक्ल पक्ष*
*🎈विक्रम संवत् - 2083*
*🎈संवत्सर     पराभव*
*🎈संवत्सर (उत्तर)-    रौद्र*
*🎈अयन - दक्षिणायन*
*🎈ऋतु - शरद*
*🎈तिथि- द्वादशी - 04:56 ए एम, नवम्बर 22 तक  तत्पश्चात त्रयोदशी*
*🎈नक्षत्र- रेवती - 05:54 ए एम, नवम्बर 22 तक तत्पश्चात अश्विनी*
*🎈 करण- बव - 05:49 पी एम तक तत्पश्चात्, बालव, कोलव*
*🎈योग-    सिद्धि - 02:31 ए एम, नवम्बर 22 तकतत्पश्चात व्यतिपात*
*🎈राहुकाल- 09:40 ए एम से 11:01 ए एम (नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*हर जगह का अलग होगा
(राहुकाल वह समय होता है जिसमे किसी भी नये अथवा शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।)* 
*🎈पञ्चक-    07:00 ए एम से 05:54 ए एम, नवम्बर 22*
*🎈सूर्योदय- 07:00 ए एम*
*🎈सूर्यास्त- 05:42 पी एम*
*🎈चंद्र राशि- मीन* - 05:54 ए एम, नवम्बर 22 तक तत्पश्चात मेष*
*🎈सूर्य राशि- वृश्चिक*
 *(सूर्योदय एवं सूर्यास्त ,नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
*🎈दिशा शूल-    पूर्व* दिशा में
*🎈ब्रह्म मुहूर्त-    05:13 ए एम से 06:06 ए एम*
*🎈अभिजित मुहूर्त-11:59 ए एम से 12:42 पी एम*
*🎈अमृत काल- अमृत काल    03:36 ए एम, नवम्बर 22 से 05:08 ए एम, नवम्बर 22*
*🎈निशिता मुहूर्त-    11:55 पी एम से 12:48 ए एम, नवम्बर 22*

    🎯*विशेष:- व्रतपर्व विवरण- 🏵️ 
☀️🏵️ दीपावली पर्व देव उठनी एकादशी 21 नवंबर 2026 को है 
🏵️चतुर्भुज नाथ की जय हो "🙏 🛟

🏵️➡️ 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को चंद्रमा और शनि के मीन राशि में गोचर से बन रहे संयोग के आधार पर होगा।

💢.ब्रह्म वैवर्त पुराण (ब्रह्म खंड: 27.29-34) के अनुसार, एकादशी तिथि को मुख्य रूप से 'शिम्बी' (सेम की फली) खाना वर्जित बताया गया है। शास्त्र के अनुसार, इस दिन सेम की फली खाने से संतान (पुत्र) की हानि होने का दोष लगता है। ↘️
kundli



 👉 जय माँ आदिशक्ति सच्चियाय 🪔 
🛟 नागौर, राजस्थान, (भारत)  के  
     मानक सूर्योदय के अनुसार।*🛟
                        
   *🛟चोघडिया, समय दिन का🛟*
day




         🛟चोघडिया, रात्रिकाल🛟*
night





‼️💥 सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल इस प्रकार है:↘️ 

🌺• मेष (Aries). चंद्रमा बारहवें भाव में होने से नए प्रोजेक्ट की शुरुआत और प्रॉपर्टी निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
🌺• वृषभ (Taurus). ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आय में वृद्धि और व्यापारिक लाभ देगा। किसी भी नए प्रस्ताव पर सोच-समझकर ही भरोसा करें।
🌺• मिथुन (Gemini). दसवें भाव के गोचर से रुके हुए काम पूरे होंगे, सरकारी अड़चनें दूर होंगी और करियर में मान-सम्मान व आर्थिक मजबूती मिलेगी।
🌺• कर्क (Cancer). नवें भाव में चंद्रमा होने से भाग्य का साथ मिलेगा, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
🌺• सिंह (Leo). आठवें भाव के चंद्रमा के कारण स्वास्थ्य और खान-पान को लेकर सतर्क रहें, हालांकि पारिवारिक माहौल सुखद और प्रेमपूर्ण बना रहेगा।
🌺• कन्या (Virgo). सातवें भाव में गोचर से कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, पुराने पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और धन लाभ के योग बनेंगे।
🌺• तुला (Libra). छठे भाव का चंद्रमा व्यावसायिक संबंधों से आर्थिक लाभ दिलाएगा, लेकिन सेहत और रिश्तों में धैर्य व संतुलन बनाए रखें।
🌺• वृश्चिक (Scorpio). पांचवें भाव के गोचर के कारण यात्रा और वाद-विवाद से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपने अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें।
🌺• धनु (Sagittarius). चौथे भाव में चंद्रमा होने से मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। दस्तावेजी कामों में सावधानी बरतें और भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें।
🌺• मकर (Capricorn). तीसरे भाव के गोचर से आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और पुराने निवेश से लाभ होगा, बस कार्यस्थल पर सहकर्मियों से उलझने से बचें।
🌺• कुंभ (Aquarius). दूसरे भाव में चंद्रमा-शनि की स्थिति के कारण वाणी पर संयम रखें, अनावश्यक खर्चों से बचें और आज कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय न लें।
🌺• मीन (Pisces). आपकी ही राशि (पहले भाव) में गोचर होने से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे, लेकिन दूसरों से अधिक अपेक्षाएं रखने से बचें।
💫💚💚💛💛💕💕💥💥💦💦💞💞‼️‼️💕
              
    🚩*श्रीगणेशाय नमोनित्यं*🚩
    🚩*☀जय मां सच्चियाय* 🚩 
   
  ➡️ 💕🛟प्रात:काल विशेष🕉️🌺
#🌕 👉 👉🦚❤️💐 🌼🪔🏓🎊
✨ 🐚✨वाज. यजु (३१/२२) उत्तरनारायण सूक्त में भी उत्तरायण-दक्षिणायन को अहो-रात्रि और पार्श्व कहा है-अहोरात्रिश्च ते पार्श्वे। उत्तरायण से दक्षिणायन गति बदलने को पार्श्व परिवर्तन कहा गया है। उन मासों में पार्श्व परिवर्तन एकादशी होती है। मनुष्य २४ घण्टे में ८ घण्टे सोता है। इस अनुपात से १२ मास के दिव्य दिन में जगन्नाथ ४ मास सोते हैं। इस चातुर्मास में संन्यासी की यात्रा बन्द रहती है। इसके उत्तरायण का आरम्भ मार्गशीर्ष मास में होता है जब उत्तर गोल में सबसे बड़ी रात होता है। अतः इसे कृष्ण-मास कहा गया है-मासानां मार्गशीर्षोऽहम् (गीता, १०/३५)। उत्तरायण के साथ इस मास के समन्वय के लिये संवत् में परिवर्तन होता है, जब अयनांश २७ अंश होता है। सूर्य सिद्धान्त (३/१०) के अनुसार अयनांश २७ अंश से अधिक नहीं हो सकता है। अतः जब कलि आरम्भ के बाद अयनांश इस सीमा तक पहुंच गया तो विक्रमादित्य ने नया संवत् आरम्भ किया। संवत् परिवर्तन नहीं समझने के कारण कालिदास के ज्योतिर्विदाभरण को उसमें लिखित ३४ ईपू के बदले ११६४ ई कहते हैं। उस पुस्तक को जाली कहने के २ मुख्य कारण हैं-अंग्रेज किसी भी भारतीय कैलेण्डर का अस्तित्व नहीं मानते थे, जिससे मनमाना समय दिया जा सके। अन्य कारण है कि उसमें विक्रमादित्य द्वारा जुलियस सीजर को बन्दी बनाने का उल्लेख है, जिसे छिपाने के लिए विल डूरण्ट के अनुसार रोमन इतिहासकारों ने ५ प्रकार की कहानियां गढ़ीं। भारतीय लेखक अभी तक अंग्रेजी आज्ञापालन के अतिरिक्त स्वयं बुद्धि प्रयोग करने में असमर्थ हैं।
दिव्य दिन का आरम्भ मार्गशीर्ष मास से होता है, जिसमें अभी २३ दिसम्बर को उत्तरायण हो रहा है। इसे लोकभाषा में बड़ा दिन कहते हैं जो जुलियस सीजर के समय २५ दिसम्बर को हो रहा था। इसका उषा-काल प्रायः १६ दिन का होगा (२४ घण्टे में १घण्टे कए अनुपात से ३६५ दिन में १६ दिन)। अतः ओड़िशा में मार्गशीर्ष से १६ दिन पूर्व बड़ा-उषा (ओसा) होता है। इसके पूर्व की एकादशी देवोत्थान एकादशी है। उससे ४ मास पूर्व शयन एकादशी होगी।



‼️↘️*देव उठनी एकादशी : जब जागते हैं भगवान, तब शुरू होते हैं शुभ कार्य*

🌺 *कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी।*

🏵️इसे *प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी* भी कहते हैं।

कहा जाता है, इस दिन भगवान श्री विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। और भगवान के जागते ही — *दुनिया में फिर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।*

🏵️*1. देव उठनी एकादशी क्यों मनाते हैं?*

🏵️आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी *देवशयनी एकादशी* को भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर सो जाने के बाद *कार्तिक शुक्ल* एकादशी को भगवान विष्णु जागते हैं। इसलिए इसे *देव उठनी* कहते हैं।

🚫भगवान के सोते समय — विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नया व्यापार जैसे शुभ कार्य बंद रहते हैं।
भगवान के जागते ही — *शादियों का सीजन, शुभ मुहूर्त, मंगल कार्य* फिर से शुरू हो जाते हैं।

🚫इसीलिए हमारे बुजुर्ग कहते थे —
*“देव उठे, तो घर-घर में खुशहाली आई।”*

💢*2. इस दिन क्या-क्या होता है?*

💥*1. तुलसी विवाह —*
देव उठनी एकादशी के दिन सबसे बड़ा पर्व *तुलसी विवाह* है।
इस दिन तुलसी माता का विवाह शालिग्राम भगवान से कराया जाता है।
मान्यता है, जिस घर में तुलसी विवाह होता है, उस घर में कन्यादान जैसा पुण्य मिलता है।

🚫*2. तुलसी के पौधे की पूजा —*
आंगन में तुलसी के गमले को सजाया जाता है। गन्ने का मंडप बनता है। दीप जलाए जाते हैं। तुलसी को लाल चुनरी, चूड़ी, सिंदूर चढ़ाया जाता है।

🚫*3. भगवान विष्णु को जगाना —*
सुबह जल्दी उठकर शंख, घंटी बजाकर, “उठो देव, बैठो देव” कहकर भगवान को जगाया जाता है। घर-घर में भजन-कीर्तन होता है।

🚫*4. गन्ना, सिंघाड़ा, आंवला का महत्व —*
इस दिन गन्ना, सिंघाड़ा, आंवला और बेर भगवान को चढ़ाने की परंपरा है। गन्ना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

🚫*5. दीपदान —*
शाम को घर, आंगन, तुलसी और मंदिर में दीप जलाए जाते हैं। पूरा गांव दीपों से जगमगा उठता है।

🚫*3. व्रत और पूजा का तरीका*

- एक दिन पहले से सात्विक भोजन करें
- एकादशी के दिन सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें
- भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा करें
- “ॐ परमात्मने नमः मंत्र का जाप करें
- दिन भर फलाहार करें, रात को जागरण करें
- द्वादशी के दिन गरीबों को भोजन कराकर व्रत खोलें

व्रत सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है।
*व्रत का मतलब है — मन को वश में करना, बुराई से दूर रहना, और भगवान की याद में रहना।*

🚫*4. देव उठनी एकादशी का संदेश*

यह पर्व हमें तीन बड़ी सीख देता है —

🏵️*1. सोया हुआ मन जगाओ —*
जैसे भगवान जागते हैं, वैसे ही हमारा सोया हुआ धर्म, भक्ति और संस्कार भी जागना चाहिए।

🏵️*2. घर में तुलसी, घर में संस्कार —*
जिस घर में तुलसी है, वहां शुद्धता है। जिस घर में संस्कार है, वहां सुख है।

🏵️*3. शुभ की शुरुआत करो —*
अब शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। लेकिन सबसे शुभ मुहूर्त है — *आज से अच्छा काम शुरू करना।* किसी की मदद करना, झूठ छोड़ना, नशा छोड़ना।

🚫!! सबसे निवेदन है !!

- अपने घर में तुलसी विवाह जरूर करें
- शाम को तुलसी के पास दीप जरूर जलाएं
- अपने बच्चों को इस पर्व का महत्व जरूर बताएं
- इस दिन किसी का दिल न दुखाएं, किसी से झगड़ा न करें

*तुलसी का पौधा लगाना, पर्यावरण की रक्षा करना भी है।*
*दीप जलाना, अंधेरे को दूर करना भी है।*

देव उठनी एकादशी सिर्फ एक त्योहार नहीं है।
यह *जागने का पर्व* है — भगवान के जागने का, और हमारे मन के जागने का।

आइए, इस पावन दिन पर संकल्प लें —
*घर-घर तुलसी, घर-घर दीप, घर-घर भक्ति, घर-घर संस्कार।*

*आप सभी को देव उठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।*

*ॐ श्री परमात्मने नम:*

  🌹|| ✨ 🌹// 🕉️ ✨ 🌺 🦚 
       ‼️‼️जय श्री हरि‼️‼️
 🌺‼️‼️जय श्री कृष्णा!‼️‼️🦚🚩 🌺🙏🧨🚩⛳💥❤️🕉️🌴🍀🎈🌀🌿
💕*"तद् यद् रुदितात् समभवन् तस्माद् रुद्राः"*💥
  ✨*नव ग्रहणां अधीनस्थ जीवनम्*✨
           *🛟॥ श्री हरिः ॐ*॥☀️
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏    
 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹          
 *💥“*ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है।*
          *बाकी सब क्षणभंगुर* है।”💥
       🌼 ।। जय श्री कृष्ण ।।🌼
       💥।। शुभम् भवतु।।💥
     ♨️  ⚜️ 🕉🌞  🌞🕉 ⚜🚩
🔱🇪🇬*जय श्री महाकाल सरकार *🔱🇪🇬 *मोर मुकुट बंशीवाले  सेठ की जय हो 🪷*▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ

*♥️~*यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है
‼️*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
🙏*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
💥*राशि रत्न, रुद्राक्ष, वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी अच्छी जानकारी वाले ज्योतिषी से संपर्क करे उसके बाद उपयोग करे।

*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी* 
*श्री प्रेमगुरु ज्योतिष एवं वास्तु संस्थान* *नागौर (राजस्थान)*
🎉🎉🎉🎉🎉🏵️🏵️🏵️🏵️🎉?


parihar

bake

inter

sk

moti

shrma

seema

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad