SHEKHAWATI VISION 2026 - सीकर जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन एवं राजस्थान ऑप्टिकल संगठन के बैनर तले सीकर में भव्य कार्यक्रम
नागौर के चश्मा व्यापारियों का हुआ विशेष सम्मान
राजस्थान ऑप्टिकल संगठन के बैनर तले सीकर में ऑप्टिकल व्यापारियों का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद स्वरूप मेहरवाल व राजस्थान ऑप्टिकल संगठन के अध्यक्ष शांति स्वरूप मेहरवाल सचिव विनोद मित्रोंका , कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह और दीपक खंडेलवाल और संगठन के सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम में boush&Lomb लेंस कंपनी द्वारा ट्रेनिंग सेशन दिया गया और नितेश द्वारा शैक्षणिक प्रोग्राम रखा गया और मैगनस कंपनी द्वारा लेंस के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ऑप्टिकल व्यवसायियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नागौर जिले से पहुंचे चश्मा व्यापारियों में जिला अध्यक्ष जुगल किशोर ख्यातनी और जिला सचिव मोहम्मद ख़लील मुल्तानी और दिलशाद शेख का साफा और माला दुपट्टा व मोमेंटो देके विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ऑप्टिकल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को एक मंच पर लाना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा व्यापार से संबंधित समस्याओं और हितों पर चर्चा करना रहा। आयोजन के दौरान संगठन की एकता, व्यापारियों के अधिकारों और आंखों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर भी जोर दिया गया।
नागौर जिले के चश्मा व्यापारियों को सम्मानित किए जाने से जिले के व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। यह सम्मान उनके व्यावसायिक योगदान और संगठन के प्रति सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना गया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संगठित प्रयासों और आपसी सहयोग से ऑप्टिकल व्यवसाय को नई दिशा दी जा सकती है। व्यापारियों ने संगठन की मजबूती और भविष्य में ऐसे आयोजनों के माध्यम से ज्ञान एवं अनुभव साझा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
संगठन की एकता, व्यापारियों का सम्मान और आंखों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी — यही एक मजबूत ऑप्टिकल समाज की पहचान है।



