Type Here to Get Search Results !

पञ्चाङ्ग 28 नवंबर 2026

 *💥🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓💥*

jyotis


💥 "मासानां मार्गशीर्षोऽहम्" (महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ)।🌺
*🎈दिनांक 28 नवंबर 2026*
*🎈वार-  शनिवार*
*🎈मास - मार्गशीर्ष*
*🎈पक्ष -  कृष्ण पक्ष*
*🎈विक्रम संवत् - 2083*
*🎈संवत्सर     पराभव*
*🎈संवत्सर (उत्तर)-    रौद्र*
*🎈अयन - दक्षिणायन*
*🎈ऋतु - शरद*
*🎈तिथि- पञ्चमी - 03:56 ए एम, नवम्बर 29 तक तत्पश्चात षष्ठी*
*🎈नक्षत्र- पुनर्वसु - 12:50 पी एम तक तत्पश्चात पुष्य*
*🎈 करण- कौलव - 05:14 पी एम तक तत्पश्चात्, तैतिल,गर*
*🎈योग-    शुक्ल - 08:18 पी एम तक तत्पश्चात ब्रह्म*
*🎈राहुकाल- 09:44 ए एम से 11:03 ए एम(नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*हर जगह का अलग होगा
(राहुकाल वह समय होता है जिसमे किसी भी नये अथवा शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।)* 
*🎈सूर्योदय- 07:04 ए एम*
*🎈सूर्यास्त- 05:41 पी एम*
*🎈चंद्र राशि-मिथुन - 07:22 ए एम तक तत्पश्चात् कर्क*
*🎈सूर्य राशि- वृश्चिक*
 *(सूर्योदय एवं सूर्यास्त ,नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
*🎈दिशा शूल- पूर्व* दिशा में
*🎈ब्रह्म मुहूर्त-    05:18 ए एम से 06:11 ए एम*
*🎈अभिजित मुहूर्त-12:02 पी एम से 12:44 पी एम*
*🎈अमृत काल- 10:39 ए एम से 12:06 पी एम*
*🎈निशिता मुहूर्त-    11:56 पी एम से 12:50 ए एम, नवम्बर 29*
*🎈 विजय मुहूर्त-    02:09 पी एम से 02:51 पी एम*

     🎯*विशेष:- व्रतपर्व विवरण- 🏵️ 
☀️🏵️ मार्गशीर्ष 28 नवंबर 2026, शनिवार को पंचमी व्रत है। 
🏵️चतुर्भुज नाथ की जय हो "🙏 🛟
🏵️➡️  28 नवंबर 2026 (शनिवार,पंचमी) का  गोचर रहेगा

💢.ब्रह्मवैवर्त पुराण (ब्रह्म खंड: 27.29-34) के अनुसार, पंचमी तिथि को बेल (बिल्व फल) नहीं खाना चाहिए↘️

↘️🏵️28 नवंबर 2026 (शनिवार) को चंद्रमा कर्क राशि में पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के प्रभाव के साथ शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। 
kundli



 👉 जय माँ आदिशक्ति सच्चियाय 🪔 
🛟 नागौर, राजस्थान, (भारत)  के  
     मानक सूर्योदय के अनुसार।*🛟
                        
   *🛟चोघडिया, समय दिन का🛟*
day




         🛟चोघडिया, रात्रिकाल🛟*
night



‼️💥 सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल इस प्रकार है:↘️ 
🏵️ • मेष: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और रिश्तों में खुशियां बढ़ेंगी। कामकाज में व्यस्तता रहेगी।
🏵️• वृषभ: पुराने मामलों या फैसलों पर फिर से विचार करने का मौका मिलेगा। अपनी गति से काम करना बेहतर रहेगा।
🏵️• मिथुन: आर्थिक मामलों में सतर्कता और व्यावहारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। वाणी पर संयम और अफवाहों से बचाव जरूरी है।
🏵️• कर्क: भावनात्मक जुड़ाव और धैर्य के साथ दिन स्थिर रहेगा। अपनों के साथ समझ बढ़ेगी।
🏵️• सिंह: रिश्तों और साझेदारी पर ध्यान केंद्रित रहेगा। व्यापार व करियर में अच्छे अवसर और लाभ के योग हैं।
🏵️• कन्या: कारोबार और कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं शाम के समय अचानक बदलाव या लाभ की स्थिति बन सकती है। तनाव से बचें।
🏵️• तुला: अतिरिक्त आय और सामाजिक मेलजोल से लाभ मिलने के संकेत हैं। धैर्य और आत्मचिंतन से निर्णय लें।
🏵️• वृश्चिक: आत्मविश्वास और संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे। अनावश्यक चिंता और विरोधियों की बातों से दूर रहें।
🏵️• धनु: योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा। खर्च और सेहत पर ध्यान दें तथा जल्दबाजी में निर्णय न लें।
🏵️• मकर: मेहनत का फल मिलेगा और रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। बकाया राशि मिलने और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाने का समय है।
🏵️• कुंभ: करियर या नौकरी में नए अवसर और वाहन आदि से जुड़े शुभ योग बन सकते हैं। बातचीत में संयम रखें।
🏵️• मीन: आत्मविश्वास, पहचान और आर्थिक लाभ के सकारात्मक संकेत हैं। रिश्तों में समझ बढ़ेगी।
💫💚💚💛💛💕💕💥💥💦💦💞💞‼️‼️💕
    🚩*श्रीगणेशाय नमोनित्यं*🚩
    🚩*☀जय मां सच्चियाय* 🚩 
   
  ➡️ 💕🛟प्रात:काल विशेष🕉️🌺
#🌕 👉 👉🦚❤️💐 🌼🪔🏓🎊
 🐚*ग्रहो और व्यवसाय का संबंध -*

         व्यवसायों के प्रकार का निर्णय ग्रहो के स्वरुप, बल आदि पर निर्भर करता है  जो ग्रह अत्यधिक बलवान होकर, लग्र, लग्रेश आदि आजीविका के परिचायक पक्षो पर प्रभाव डालता है,  वह ग्रह आजीविका के स्वरुप अथवा प्रकार प्रकृति का 'धोतक' बतलाने वाला होता है
      अतः ग्रहो के स्वरुप का ज्ञान आजीविका के निर्णय करने के लिए अत्यावश्यक है इसी तथ्य को दृष्टि में रखते हुए ग्रहो के स्वरुप का कुछ विवेचन नीचे किया गया है.

 *सूर्य -* 
सूर्य सब ग्रहो में ऊँचा मुख्य व राजा है इसीलिए जब यह गृह धंधो को दर्शाता है तो वह धंधा ऊँचे दर्जे का विस्तृत क्षेत्र में व्यापक, बहुत प्रदेशो से संबंधित बहुत पूंजी वाला होता है सूर्य का राज्य से घनिष्ट सम्बन्ध है, क्योकि सूर्य स्वयं राजा अर्थात राजपुरुष है अतः जब सूर्य धंधे का निर्याणक हो तो उस धंधे का सम्बन्ध राज्य से किसी न किसी प्रकार का होता है  
📌यदि सूर्य बहुत बलवान हो तो राज्यशासन द्वारा धन दे देता है 📌मध्यम बली हो तो बड़ा राज्याधिकारी बना देता है और 📌यदि साधारण रूप से बलवान हो तो मनुष्य को साधारण कर्मचारी बना देता है  
      यदि सूर्य का लग्न, लग्रेश, राशीश आदि ग्रहो कि अपेक्षा अधिक संबंध हो अर्थात अपनी युति अथवा दृष्टि द्वारा सूर्य इन लग्नादि पर प्रभाव डाल रहा हो तो सूर्य धंधे की दिशा को बतलाता है यदि द्वितीयेश, पंचमेश, नवमेश, दशमेश, एकाददेश  होकर बलवान हो तो मुनष्य को दुसरो पर शासन करने वाले राजा, गवर्नर, मंत्री, अभियंता आदि उच्च पदवी वाला शासक बना देता है.
💥     सूर्य अग्रिरूप है. जब यह मंगल और केतु के साथ मिलकर कार्य करता है तो अग्रि संबंधित कार्य करवाता है यदि धंधा - धोतक ग्रह पर सूर्य नवमेश तथा पंचमेश तथा इन भावो का सम्बन्ध हो तो मनुष्य पिता के साथ मिलकर कारोबार करता है उसी पर निर्भर रहता है अथवा पैतृक वंशानुगत धन सम्पदा का लाभ भी बन पाता है. 
💥यदि सूर्य का प्रभाव मिलकर धंधा - धोतक ग्रह ( शनि और राहु ) पर पड़ता है तो वे मनुष्य को डॉक्टर अथवा चिकित्सक, शरीर गुण रचना निर्णायक अथवा वैध बना देते है.
💥सूर्य एक सात्विक ग्रह है तब यह गुरु, नवमेश आदि धार्मिक ग्रहो के साथ लेकर धंधा धोतक ग्रहो पर प्रभाव करता है तो मनुष्य धर्म से धन कमाता है इस संदर्भ में द्वादश स्थान धर्म मंदिर का धोतक है क्योकि द्वादश स्थान नवम से चतुर्थ है अर्थात धर्म (नवम) अथवा देव का घर अथवा जंगलात सम्पदा का कारक भी है जब सूर्य चतुर्थेश से संबंध रखता हुआ धंधे का धोतक हो तो लकड़ी से संबंधित कार्य को देता है.
 
🍂 *चन्द्र -* 
ग्रहो में चन्द्र जलीय है शुक्र भी जलीय ग्रह है चतुर्थेश, अष्टमेष तथा द्वादशेश भी जलीय प्रभाव रखते है. अतः यदि चन्द्र का दूसरे जलीय अंगो का धंधा धोतक पर प्रभाव हो तो मनुष्य जलीय कार्यो द्वारा धनोपार्जन करता है जैसे जलसेना में कार्य करना, रस - द्रव्य - तरल - पदार्थ, शर्बत बेचना आदि..
चन्द्र का खाने पीने से घनिष्ट सम्बन्ध है , क्योकि चन्द्र लग्न भी है और जलीय गृह भी  अतः जब चन्द्र का तथा द्वितीयेश ( मुख) का प्रभाव धंधा धोतक गृह पर पड़ता है तो मनुष्य खाने - पीने के कार्य जैसे दूध आदि खाद्ध पदार्थो कि बिक्री का कार्य करता है.
🍂चन्द्र जब धंधे से सम्बन्ध रखता है तो और उस पर राहु का प्रभाव हो तो मनुष्य शराब बेचने का कार्य करता है, क्योकि राहु विष या मलिनता का धोतक है.
🍂चन्द्र एक स्त्री गृह है, जब यह ग्रह दूसरे स्त्री - ग्रहो, शुक्र, बुध, शनि आदि को लेकर धंधे का परिचायक होता है तो मनुष्य को स्त्रियो के साथ मिलकर धंधा करने का अवसर प्राप्त होता है  जैसा कि फ़िल्म लाइन में अभिनेता होना यदि स्त्री - ग्रह नीच स्थिति में हो तथा राहु आदि मलिन प्रभाव में हो तो तथा 'जनता' (चतुर्थ भाव) से सम्बन्ध रखता हो तो व्यभिचार से धन कमाता है.
🍂चन्द्र रानी ग्रह है अतः राज्य से भी इसका घनिष्ट सम्बन्ध है अतः जब यह ग्रह - राज्य - धोतक - सूर्य, ब्रहस्पति आदि ग्रहो से मिलकर धंधे का धोतक होता है तो राज्य सम्बन्धी कार्य जैसे शासन, कार्य, राज्य - कर्मचारी कार्य करवाता है.
🍂चन्द्र मन का कारक है. यदि यह ग्रह, चतुर्थ स्थान तथा चतुर्थ भाव का स्वामी, सभी शनि तथा राहु कि दृष्टि आदि जनित प्रभाव में हो तो मनुष्य का मन मंदगामी, उदासीन, विरक्त हो जाता है जिसके फलस्वरूप वह मनुष्य कोई भी कार्य अथवा धंधा नहीं करता है.
🍂चंद्रमा सुगन्धप्रिय ग्रह है अतः यह शुक्र के साथ मिलकर धंधे का धोतक होता है  सुगन्धित तेलो, अगरबत्ती, इत्र - अर्क तथा सेंटो का काम - धंधा करने वाला होता है.
🍂चन्द्र जब द्वितियाधिपीत होकर धंधे के धोतक होता है और बुध आदि व्यापारी ग्रहो से सम्बंधित करवाता हुआ धंधे को दर्शाता है तो चावल आदि जल से उत्पन्न होने वाले अथवा जल से घनिष्ट सम्बन्ध रखने वाले खाध पदार्थो जैसे चावल, गन्ना, पान, दूकान आदि द्वारा धन कमाता है.
🍂चन्द्र जब किसी लग्न का स्वामी होता है तो तथा द्वितियाधिपति गुरु से प्रभावित होकर धंधे का धोतक हो तो मिष्ठान, भोजनालय, होटल, हलवाई, रेस्टोरेंट के काम से धन कमाता है.
 
 *मंगल -* 
🍁मंगल अग्निमय है यह गृह जब धंधे का स्वयं स्वामी अथवा केतु, सूर्य आदि अन्य अग्निधोतक ग्रहो के साथ लेकर धंधे का धोतक होता है तो अग्नि सम्बन्धी कार्यो द्वारा धनोपार्जन करवाता है जैसे खाद्य सामग्री पकाने तथा लुहार, सुनार, वेल्डिंग आदि कार्य व्यवसाय सूचक
🍁मंगल साहस तथा हिंसाप्रिय है अतः मिलिट्री अथवा रक्षा विभाग से इसका घनिष्ट सम्बन्ध है आरक्षी पुलिस विभाग, सेना - सेनाद्यक्ष - यातायात - सर्जन - डॉक्टर आदि का कारक। मंगल भूमिपुत्र कहलाता है  अतः जब यह चतुर्थेश होकर अथवा चतुर्थेश से मिलकर धंधे का धोतक होता है तो भूमि कि आय, किराया, होटल, लीज आदि द्वारा धन कमवाता है.
🍁यदि मन पर भी मंगल का अधिक प्रभाव हो तो जैसे लग्न में मंगल कि स्थिति अथवा लग्नेश चतुर्थेश पर मंगल कि दृष्टि हो और साथ ही साथ मंगल कम धंधे का धोतक ग्रह भी बनता हो तो  मनुष्य डकैती आदि क्रूर कार्यो से धन पाता है विशेषतया तब जबकि एकादश भाव पर मंगल का प्रभाव हो.
🍁मंगल हेतुप्रिय ग्रह है यह मनुष्य में बुद्धि को तथा उहापोह शक्ति को बढ़ाता है अतः जब यह ग्रह बुद्धि - स्थान पर स्वामी होकर बलवान तथा धंधे का धोतक होता है तो मनुष्य को शासक अथवा मंत्री बना देता है 
🍁मंगल एक क्षत्रिय ग्रह है सूर्य भी क्षत्रिय ग्रह है। जब सूर्य से प्रभावित मंगल धंधे का परिचायक होता है तो मनुष्य को राज्य की रक्षा विभाग में कार्य करवाता है. विशेषतया जबकि तृतीयेश तथा द्वादशेश भी इस योग में सम्मिलित हो, तो इस योग का विघटन और भी प्रभावी व सार्थक बन पाता है.
🍁मंगल कि चोरी की भी आदत है छठे से छठे अर्थात ग्यारहवे भाव का स्वामी हो तो इसमें चोरी का भाव आ जाता है अथवा परिग्रहवादी, संग्रहात्मक, मनोवृत्ति अपहरण का कार्यक बन पाता है.
 
 *बुध -* 
✡️बुध बुद्धि का ग्रह है यदि यह ग्रह द्वितीय, पंचम, नवम आदि बुद्धि स्थानो का स्वामी होता हुआ, धंधे का धोतक हो अर्थात लग्न - लग्नेश, चन्द्र - चंद्रेश, सूर्य - सूर्येश आदि राशि को अधिकतम प्रभावित करता हो तो मनुष्य बुद्धिजीवी होता है अर्थात स्कूल मास्टर, प्रोफेसर, अध्यापक आदि होकर धनोपार्जन करता है.
✡️बुध व्यापार का ग्रह है यदि यह ग्रह शनि, शुक्र आदि व्यापार धोतक ग्रहो को साथ लेकर धंधे का धोतक गृह बनाता हो तो मनुष्य व्यापारी होता है अर्थात स्वतंत्र समायोजनाका कारक सूचक
✡️बुध लेखक है, जब जब वह धंधे का धोतक होता है और राज्य धोतक ग्रहो, सूर्य आदि से भी प्रभावित होता है तो मनुष्य राज्य के किसी विभाग में लिखने के कार्य करने वाला जैसे क्लर्क अथवा स्टेनो का कार्य करता है यदि बहुत बलवान हो तो लेखा ऑफिसर बना देता है.
✡️बुध यदि तृतियाधिपति हो और बलवान होकर धंधे का परिचायक धोतक हो तो मनुष्य अपने लेखो द्वारा आजीविका का उपार्जन करता है, क्योकि बुध लेखक है और तृतीय स्थान भी साथ होने से लिखने ही को दर्शाता है.
✡️बुध फलित ज्योतिष का भी कारक है जब इसका सम्बन्ध जनता से अर्थात चतुर्थ भाव से तथा नवम भाव एवं द्वादश भाव से होता है और द्वितियाधिपति को साथ लेकर यह धंधे का धोतक होता है तो मनुष्य ज्योतिष द्वारा धनोपार्जन करता है अथवा इस प्रकार के जातक में भावी सोच - विचार, दूरदर्शिता का गुणत्व बनता है.
✡️बुध विनोदप्रिय है अतः जब यह ग्रह अन्य विनोदप्रिय ग्रहो तथा अंगो, जैसे चतुर्थेश, पंचमेश  तथा शुक्र से सम्बन्ध करता हुआ धंधे का धोतक होता है तो विनोद द्वारा अर्थात सिनेमा - मोदसभा आदि आमोद - प्रमोद के स्थानो से आजीविका को प्राप्त करता है.
✡️बुध गुमाश्ता, कमीशन एजेंट - ब्रोकरशिप - दलालो का भी करक होता है यदि यह चतुर्थेश से सम्बन्ध रखता हो और मंगल से भी प्रभावित हो तो जायदाद भूमि लेन - देन आदि का एजेंट होता है.
 
    🌹|| ✨ 🌹// 🕉️ ✨ 🌺 🦚 
       ‼️‼️जय श्री हरि‼️‼️
 🌺‼️‼️जय श्री कृष्णा!‼️‼️🦚🚩 🌺🙏🧨🚩⛳💥❤️🕉️🌴🍀🎈🌀🌿
💕*"तद् यद् रुदितात् समभवन् तस्माद् रुद्राः"*💥
  ✨*नव ग्रहणां अधीनस्थ जीवनम्*✨
           *🛟॥ श्री हरिः ॐ*॥☀️
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏    
 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹          
 *💥“*ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है।*
          *बाकी सब क्षणभंगुर* है।”💥
       🌼 ।। जय श्री कृष्ण ।।🌼
       💥।। शुभम् भवतु।।💥
      ♨️  ⚜️ 🕉🌞  🌞🕉 ⚜🚩
🔱🇪🇬*जय श्री महाकाल सरकार *🔱🇪🇬 *मोर मुकुट बंशीवाले  सेठ की जय हो 🪷*▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ

*♥️~*यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*

‼️*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
🙏*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
💥*राशि रत्न, रुद्राक्ष, वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी अच्छी जानकारी वाले ज्योतिषी से संपर्क करे उसके बाद उपयोग करे।

*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी* 
*श्री प्रेमगुरु ज्योतिष एवं वास्तु संस्थान* *नागौर (राजस्थान)* 
🎉🎉🎉🎉🎉🏵️🏵️🏵️🏵️🎉🎉🎉



parihar

bake

inter

sk

moti

shrma

seema

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad