पहला रोजा कल,किया ऐलान
Ramadan 2026
नागौर18 फ़रवरी बुधवार की शाम रमज़ान माह का 29 के चाँद दिखने की आई शाहदत के अनुसार बुधवार रात तराहवीह की पहली नमाज़ अदा की गई। दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद सदाकत अली जीलानी ने बताया की 19 फ़रवरी गुरुवार को पहले रोज़े की सेहरी के ख़तम होने का समय 5 बजकर 45 मिनिट का रहा जबकि इफ्तार करने का समय 6 बजकर 35 मिनिट का रहेगा।
दरगाह के नायब सज्जादा नशीन सैयद सैफुद्दीन जीलानी ने बताया की चाँद दिखने की सुचना दरगाह बड़े पीर साहब के बुलंद दरवाज़े पर लगे सायरन को बजा कर दी गई। जीलानी ने ये भी बताया की रमज़ान माह के अलावा ईद त्यौहार का चाँद होने की सुचना देने के लिए पिछले पच्चिस वर्षो से लगातार ये सायरन बजाया जारहा है।

