Type Here to Get Search Results !

पञ्चाङ्ग 09 नवंबर 2026

 *💥🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓💥*

jyotis


💥💥दीपावली पूजन विधि अंक🌺
*🎈दिनांक 09 नवंबर 2026*
*🎈वार- सोमवार*
*🎈मास - कार्तिक मास*
*🎈पक्ष -  शुक्ल पक्ष*
*🎈विक्रम संवत् - 2083*
*🎈संवत्सर     पराभव*
*🎈संवत्सर (उत्तर)-    रौद्र*
*🎈अयन - दक्षिणायन*
*🎈ऋतु - शरद*
*🎈तिथि- अमावस्या - 12:31:04 ए एम तक तत्पश्चात प्रतिपदा* गोवर्धन पूजा और शाम को अन्नकूट होगा।
*🎈नक्षत्र- स्वाति - सुबह 07:23:19 तक तत्पश्चात विशाखा*
*🎈करण-नाग - 12:31:04 ए एम तक तत्पश्चात्,किंस्तुघ्न*
*🎈योग-    सौभाग्य - 26:56:14 ए एम, नवम्बर 09 तक तत्पश्चात् शोभन *
shyam

pawan

ram


*🎈राहुकाल- 08:14 पी एम से 09:35 पी एम(नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*हर जगह का अलग होगा
     (राहुकाल वह समय होता है जिसमे किसी भी नये अथवा शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।)* 
*🎈सूर्योदय- 06:51:51 ए एम*
*🎈सूर्यास्त- 05:45:31 पी एम*
*🎈चंद्र राशि-तूुला 26:47:08am तत्पश्चात वृश्चिक*
*🎈सूर्य राशि- तुला*
    *(सूर्योदय एवं सूर्यास्त ,नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
miku

meetu

seema



🎯*विशेष:- व्रतपर्व विवरण-  🏵️ 
☀️🏵️ दीपावली गोवर्धन पूजा मुहूर्त 🏵️ 09 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अंकूट महोत्सव होगा
👉*श्री रोकड़ मिलान -* दिनांक 10 नवंबर 2026 मंगलवार (कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा) को रोकड़ मिलान का श्रेष्ठ समय चंचल वेला प्रातः 09.36 बजे से प्रातः 10.57 बजे तक तथा लाभ अमृत वेला 
👉(उपरोक्त मुहूर्त स्थानीय नागौर नगर उदयकाल मुहूर्त पर आधारित है।)🏓

🏵️चतुर्भुज नाथ की जय हो "🙏 🛟
🏓🏓09 नवंबर 2026 को कार्तिक मास की सोमवती अमावस्या का पावन पर्व है। आज का मुख्य ग्रह गोचर यह है कि चंद्रमा तुला राशि में (विशाखा नक्षत्र) संचरण कर रहे हैं, जहां पहले से ही वक्री बुध और कमजोर सूर्य मौजूद हैं। वहीं, मंगल कर्क राशि में और गुरु सिंह राशि में विराजमान हैं। आज सौभाग्य योग और बुधादित्य योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं।
dhan

cchrna

moti



💢.ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, अमावस्या के दिन निम्नलिखित चीजों का सेवन या कार्य वर्जित (निषिद्ध) माने गए हैं:
तिल का तेल: अमावस्या, पूर्णिमा, संक्रांति, चतुर्दशी और अष्टमी तिथि के दिन तिल के तेल का सेवन करना और शरीर पर लगाना वर्जित है। [1]
दूसरे का अन्न: अमावस्या और पूर्णिमा के दिन दूसरों के घर का अन्न (भोजन) ग्रहण करना मना है, इससे पुण्य का नाश होता है। ↘️

👉 जय माँ आदिशक्ति सच्चियाय 🪔 
🛟 नागौर, राजस्थान, (भारत)  के  
     मानक सूर्योदय के अनुसार।*🛟
                        
   *🛟चोघडिया, दिन का🛟*
day




                                                      🛟चोघडिया, रात्  का🛟*
night



‼️💥 सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल इस प्रकार है:➡️
💞 • मेष (Aries): मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन या बड़ी सफलता मिल सकती है।
💞• वृषभ (Taurus): व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा लेकिन सेहत का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कानूनी मामलों और विवादों से आज दूर रहना ही बेहतर होगा।
NEELAM

intir

sk


💞• मिथुन (Gemini): रचनात्मक कार्यों और नए निवेश के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा आपके पांचवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। हालांकि, वक्री बुध के कारण दस्तावेजी काम (Paperwork) में सावधानी बरतें।
💞• कर्क (Cancer): पारिवारिक मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में मंगल के कारण थोड़ा तनाव या भावुकता बढ़ सकती है, इसलिए शांत रहकर फैसले लें। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।
💞• सिंह (Leo): करियर में पदोन्नति (Promotion) और नए अवसरों के योग हैं। गुरु के प्रभाव से नेटवर्किंग मजबूत होगी, लेकिन कार्यस्थल पर बढ़ते दबाव को धैर्य से संभालना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
hero

bake

pawan


💞• कन्या (Virgo): व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर या आर्थिक लाभ मिल सकता है। वक्री शुक्र के कारण अपनी पुरानी आर्थिक योजनाओं और खर्चों की आदतों पर फिर से विचार करें। पेशेवर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।
💞• तुला (Libra): मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। हालांकि, इसी राशि में वक्री बुध होने से बातचीत में गलतफहमी से बचें और वित्तीय मामलों में लापरवाही न बरतें।
💞• वृश्चिक (Scorpio): आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें, मध्यरात्रि के बाद चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेंगे।
💞• धनु (Sagittarius): आर्थिक दृष्टिकोण से आज भारी मुनाफे का दिन है। आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं। मन में नई जिज्ञासाएं उठेंगी जो आपको करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगी।
💞• मकर (Capricorn): कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटका हुआ काम आज पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे उत्साह बना रहेगा। दिन सकारात्मक रहेगा।
💞• कुंभ (Aquarius): साझेदारी के कामों में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। हालांकि, आज लंबी यात्राओं को टालना बेहतर रहेगा क्योंकि गोचर के अनुसार यात्रा में रुकावटें आ सकती हैं।
💞• मीन (Pisces): कार्यों में प्रगति और पुरानी मेहनत का फल मिलने का समय है। मानसिक शांति और आत्ममंथन के लिए आज थोड़ा समय अकेले बिताना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।  ★√*★√*★√*★√*★√*★मां लक्ष्मी की अपार कृपा मिलेगी और दरिद्रता को दूर करें यह उपाय ।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों और उनके मंत्रों द्वारा सौंदर्य और आकर्षक व्यक्तित्व पाने के तरीके बताए गए हैं। वेदिक ज्योतिष के अनुसार सौंदर्य, आकर्षक, ग्लैमर और लग्जरी लाइफ का कारक ग्रह शुक्र है। जिन लोगों की कुंडली में मजबूत और शुभ शुक्र ग्रह होता है उनमें एक विशेष तरह का ओरा होता है। ऐसे लोगों के संपर्क में जब भी कोई आता है, वह सम्मोहित सा हो जाता है। ज्योतिष में मनुष्य के व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।
आइए जानें उनके बारे में
1.
लक्ष्मी न सिर्फ धन की देवी है, बल्कि सुख, सौंदर्य, आकर्षण और प्रभावी व्यक्तित्व प्रदान करने वाली देवी भी है। इसीलिए शुक्र ग्रह की प्रतिनिधि देवी महालक्ष्मी है। लक्ष्मी की आराधना करने से शुक्र से संबंधित व्यक्ति के जीवन में साकार होने लगते हैं। इससे शुक्र प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को मनचाहा सौंदर्य के साथ लक्ष्मी की कृपा से धन की भी प्राप्ति होती है।
2.
शुक्र का बीज मंत्र अत्यंत चमत्कारी बताया गया है। शुक्र को बीज मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से व्यक्ति के चारों ओर एक पॉजिटिव ओरा बनता है। उसके आस पास एक ऐसी आकर्षण उर्जा का प्रवाह होने लगता है, जिससे उसके चेहरे पर चमक आती है। व्यक्तित्व और वाणी में आकर्षण प्रभाव होता है। ऐसा व्यक्ति सैकड़ों लोगों को एक साथ सम्मोहित करने में सफल होता है। ऐसे व्यक्ति से हर कोई प्रभावित रहता है। बीज मंत्र का पूरा लाभ लेने के लिए लगातार 40 दिनों तक 20 हजार मंत्र जाप करें। मंत्र: ॐ द्राम दृम द्रौम सः
शुक्राय नमः।।
3.
शुक्र से संबंधित वस्तुओं के दान से भी सौंदर्य की प्राप्ति की जा सकती है। शुक्रवार के दिन कपड़े और दही का दान करें। इससे शुक्र के बुरे प्रभाव नष्ट होकर शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है। शुक्र से संबंधित गुण व्यक्ति के जीवन में आने लगते हैं। व्यक्ति के मुख पर विशिष्ट प्रकार का ओज आने लगता है।
4.
ऋग्वेद में आया श्री सूक्त अद्भुत और चमत्कारी है। श्री सूक्त में साक्षात महालक्ष्मी का वास होता है। इसके प्रतिदिन पाठ से न केवल लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, बल्कि शुक्र को मजबूत करने में चमत्कारिक रूप से असरदार है। लुक, आकर्षण प्रभाव, चेहरे की चमक, स्वस्थ और सुंदर शरीर पाने के लिए श्री सूक्त का वेदिक विधि से पाठ करना चाहिए।
5.
शुक्र की पॉजिटिव एनर्जी हासिल करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। यह व्रत करने वाले व्यक्ति की आंखों में तीव्र आकर्षण प्रभाव पैदा होता है। जब कोई विपरीत लिंगी व्यक्ति उसकी आंखों में देखता है तो तुरंत आकर्षित हो जाता है।
6.
शुक्र को मजबूत बनाने के लिए छह मुखी रूद्राक्ष भी धारण किया जा सकता है। कमजोर शुक्र के कारण आ रही परेशानियां छह मुखी रूद्राक्ष पहनने से दूर हो जाती है और व्यक्ति को अपने शानदार व्यक्तित्व के कारण हर जगह सफलता मिलने लगती है।
7.
शुक्र का प्रतिनिधि रत्न हीरा है। हीरा धारण करने से शुक्र से संबंधित समस्त गुण व्यक्ति में नजर आने लगते हैं। इसे पहनने से चमकदार आंखें, प्रभावित करने वाली आवाज, ग्लैमर, लग्जरी लाइफ की प्राप्ति होने लगती है। लेकिन ध्यान रखें हीरा तीव्र प्रभावी होता है। इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
8.
पेड़-पौधों की जड़ भी असरकारक होती है। अरंड मूल की जड़ में शुक्र का वास होता हे। इसे अपने ताबीज में भरकर गले या दाहिने बाजू पर शुक्रवार को बांधकर रखें। इससे शुक्र को पॉवर मिलता है और व्यक्ति सैकड़ों लोगों के समूह को निडर होकर संबोधित करने की शक्ति हासिल कर लेता है।
9.
कुछ ज्योतिषी और तांत्रिक शुक्र का यंत्र भी पास रखने की सलाह देते हैं। शुक्र यंत्र को चांदी पर बनवाकर हमेशा साथ में रखने से लक्ष्मी की प्राप्ति के साथ सौंदर्य प्राप्त होता है।
10.
प्रतिदिन प्रातः पूजा के समय केसर का तिलक लगाने से भी व्यक्ति के आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है। ऐसा व्यक्ति अपनी वाणी से लोगों को मोहित कर सकता है।
माता लक्ष्मी जी की पौराणिक कथा ।
मातालक्ष्मी हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। लक्ष्मी, भगवान विष्णु की पत्नी और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। दीपावली के त्योहार में उनकी गणेश सहित पूजा की जाती है। देवी की जितनी भी शक्तियाँ मानी गयी हैं, उन सब की मूल भगवती लक्ष्मी ही हैं। ये ही सर्वोत्कृष्ट पराशक्ति हैं। लक्ष्मी जी की अभिव्यक्ति दो रूपों में देखी जाती है-श्रीरूप और लक्ष्मी रूप।
ये दो होकर भी एक हैं और एक होकर भी दो हैं। दोनों ही रूपों में ये भगवान विष्णु की पत्नी हैं। इनकी थोड़ी-सी कृपा प्राप्त करके व्यक्ति वैभववान हो जाता है। भगवती लक्ष्मी कमलवन में निवास करती हैं, कमल पर बैठती हैं और हाथ में कमल ही धारण करती हैं। समस्त सम्पत्तियों की अधिष्ठात्री श्रीदेवी शुद्ध सत्त्वमयी हैं। विकार और दोषों का वहाँ प्रवेश भी नहीं है। भगवान जब-जब अवतार लेते हैं, तब-तब भगवती महालक्ष्मी भी अवतीर्ण होकर उनकी प्रत्येक लीला में सहयोग देती हैं। इन्हें धन की देवी माना जाता है और नित्य लक्ष्मी जी का भजन पूजन और लक्ष्मी जी की आरती करते हैं। इनके आविर्भाव (प्रकट होने) की कथा इस प्रकार है-
महर्षि भृगु की पत्नी ख्याति के गर्भ से एक त्रिलोक सुन्दरी कन्या उत्पन्न हुई। वह समस्त शुभ लक्षणों से सुशोभित थी। इसलिये उसका नाम लक्ष्मी रखा गया। धीरे-धीरे बड़ी होने पर लक्ष्मी ने भगवान नारायण के गुण-प्रभाव का वर्णन सुना। इससे उनका हृदय भगवान में अनुरक्त हो गया। वे भगवान नारायण को पतिरूप में प्राप्त करने के लिये समुद्र तट पर घोर तपस्या करने लगीं। उन्हें तपस्या करते-करते एक हज़ार वर्ष बीत गये।
उनकी परीक्षा लेने के लिये देवराज इन्द्र भगवान विष्णु का रूप धारण करके लक्ष्मी देवी के पास आये और उनसे वर माँगने के लिये कहा- लक्ष्मी जी ने उनसे विश्वरूप का दर्शन कराने के लिये कहा। इन्द्र वहाँ से लज्जित होकर लौट गये। अन्त में भगवती लक्ष्मी को कृतार्थ करने के लिये स्वयं भगवान विष्णु पधारे। भगवान ने देवी से वर माँगने के लिये कहा। उनकी प्रार्थना पर भगवान ने उन्हें विश्वरूप का दर्शन कराया। तदनन्तर लक्ष्मी जी की इच्छानुसार भगवान विष्णु ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया।
लक्ष्मी जी के प्रकट होने का दूसरी कथा इस प्रकार है ।
एक बार महर्षि दुर्वासा घूमते-घूमते एक मनोहर वन में गये। वहाँ एक विद्याधरी सुन्दरी ने उन्हें दिव्य पुष्पों की एक माला भेंट की। माला लेकर उन्मत्त वेशधारी मुनि ने उसे अपने मस्तक पर डाल लिया और पुन: पृथ्वी पर भ्रमण करने लगे। इसी समय दुर्वासा जी को देवराज इन्द्र दिखायी दिये। वे ऐरावत पर चढ़कर आ रहे थे।
उनके साथ अन्य देवता भी थे। महर्षि दुर्वासा ने वह माला इन्द्र को दे दी। देवराज इन्द्र ने उसे लेकर ऐरावत के मस्तक पर डाल दिया। ऐरावत ने माला की तीव्र गन्ध से आकर्षित होकर उसे सूँड़ से उतार लिया और अपने पैरों तले रौंद डाला। माला की दुर्दशा देखकर महर्षि दुर्वासा क्रोध से जल उठे और उन्होंने इन्द्र को श्री भ्रष्ट होने का शाप दे दिया। उस शाप के प्रभाव से इन्द्र श्री भ्रष्ट हो गये और सम्पूर्ण देवलोक पर असुरों का शासन हो गया।
समस्त देवता असुरों से संत्रस्त होकर इधर-उधर भटकने लगे। ब्रह्मा जी की सलाह से सभी देवता भगवान विष्णु की शरण में गये। भगवान विष्णु ने उन लोगों को असुरों के साथ मिलकर क्षीरसागर को मथने की सलाह दी। भगवान की आज्ञा पाकर देवगणों ने दैत्यों से सन्धि करके अमृत-प्राप्ति के लिये समुद्र मंथन का कार्य आरम्भ किया।
मन्दराचल की मथानी और वासुकि नाग की रस्सी बनी। भगवान विष्णु स्वयं कच्छपरूप धारण करके मन्दराचल के आधार बने। इस प्रकार मन्थन करने पर क्षीरसागर से क्रमश: कालकूट विष, कामधेनु, उच्चैश्रवा नामक अश्व, ऐरावत हाथी, कौस्तुभमणि, कल्पवृक्ष, अप्सराएँ, लक्ष्मी, वारुणी, चन्द्रमा, शंख, शांर्ग धनुष, धन्वंतरि और अमृत प्रकट हुए।
क्षीरसमुद्र से जब भगवती लक्ष्मी देवी प्रकट हुईं, तब वे खिले हुए श्वेत कमल के आसन पर विराजमान थीं। उनके श्री अंगों से दिव्य कान्ति निकल रही थी। उनके हाथ में कमल था। लक्ष्मी जी का दर्शन करके देवता और महर्षि गण प्रसन्न हो गये। उन्होंने वैदिक श्रीसूक्त का पाठ करके लक्ष्मी देवी का स्तवन किया। सबके देखते-देखते वे भगवान विष्णु के पास चली गयीं।
माता लक्ष्मी के पौराणिक संदर्भ
एक बार लक्ष्मी ने गौओं के समूह में प्रवेश किया। गौओं ने उस रूपवती का परिचय पूछा। लक्ष्मी ने बताया कि उसका सहवास सबके लिए सुखकर है तथा वह लक्ष्मी है और उसके साथ रहना चाहती है। गौओं ने पहले तो लक्ष्मी को ग्रहण करना स्वीकार नहीं किया, क्योंकि वह स्वभाव से ही चंचला मानी जाती है, फिर लक्ष्मी के बहुत अनुनय-विनय पर उन्होंने उसे अपने गोबर तथा मूत्र में रहने की आज्ञा प्रदान की।
सृष्टि के आदि में राधा और कृष्ण थे। राधा के वामांग से लक्ष्मी प्रकट हुई। कृष्ण ने भी दो रूप धारण किये- एक द्विभुज और एक चतुर्भुज। द्विभुज कृष्ण राधा के साथ गोलोक में तथा चतुर्भुज विष्णु महालक्ष्मी के साथ बैकुंठ चले गये। एक बार दुर्वासा के शाप से इन्द्र श्री भ्रष्ट हो गये।
मृत्युलोक में देवगण एकत्र हुए। लक्ष्मी ने रुष्ट होकर स्वर्ग त्याग दिया तथा वह बैकुंठ में लीन हो गयीं। देवतागण बैकुंठ पहुंचे तो पुराण पुरुष की आज्ञा से लक्ष्मी सागर-पुत्री होकर वहां चली गयीं। देवताओं ने समुद्र मंथन में पुन: लक्ष्मी को प्राप्त किया। लक्ष्मी ने सागर से निकलते ही क्षीरसागरशायी विष्णु को वरमाला देकर प्रसन्न किया।
भृगु के द्वारा ख्याति ने धाता और विधाता नामक दो देवताओं को तथा लक्ष्मी को जन्म दिया। लक्ष्मी कालांतर में विष्णु की पत्नी हुई। लक्ष्मी नित्य, सर्वव्यापक है। पुरुषवाची भगवान हरि है और स्त्रीवाची लक्ष्मी, इनसे इतर और कोई नहीं है। एक बार शिव के अंशावतार दुर्वासा को याचना करने पर एक विद्याधरी से संतानक पुष्पों की एक दिव्य माला उपलब्ध हुई।
ऐरावत हाथी पर जाते हुए इन्द्र को उन्होंने वह माला दे दी। तदुपरांत इन्द्र ने अपने हाथी को पहना दी। हाथी ने पृथ्वी पर डाल दी। इस बात से रुष्ट होकर दुर्वासा ने इन्द्र को श्रीहीन होने का शाप दिया। समस्त देवता तथा जगत के तत्त्व श्रीहीन हो गये तथा दानवों से परास्त हो गये।
वे सब ब्रह्मा की शरण में गये। उन्होंने विष्णु के पास भेजा। विष्णु ने दानवों के सहयोग से समुद्र मंथन का संपादन किया। समुद्र मंथन में से लक्ष्मी (श्री) पुन: प्रकट हुई तथा विष्णु के वक्ष पर स्थित हो गयी। इन्द्र की पूजा से प्रसन्न होकर उन्होंने वर दिया कि वह कभी पृथ्वी का त्याग नहीं करेंगी। जब भी विष्णु अवतरित होते हैं, 'श्री' सीता, रुक्मिणी आदि के रूप में प्रकट होती हैं।
श्री कृपा का श्रेष्ठ साधन है श्री सूक्त पाठ ।
श्री अर्थात लक्ष्मी, माता लक्ष्मी जगत पालनकर्ता भगवान् विष्णु की शक्ति स्वरूपा हैं जिनकी कृपा से ही सम्पूर्ण जगत का पालन-पोषण होता है और इसकी कृपा के बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं है श्री या लक्ष्मी का तात्पर्य केवल धन से नहीं बल्कि सम्पूर्ण समृद्धि से है, जब व्यक्ति का शरीर स्वस्थ हो मन प्रसन्न हो अच्छी यश कीर्ति हो धन का अभाव न हो तो ये समृद्धि जीवन को दर्शाता है और माता लक्ष्मी ही सम्पूर्ण जगत और प्राणी मात्र को समृद्धि प्रदान करने वाली हैं जिनकी कृपा होने पर रंक को भी राजा के समान वैभव प्राप्त हो जाता है।
हमारे विभिन ग्रंथों और शात्रों में वैसे तो श्री साधना या माता लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत से मंत्र और स्तोत्रों का वर्णन मिलता है परंतु माता लक्ष्मी की साधना और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए "श्री सूक्त" को सबसे श्रेष्ठ और सरल साधन माना गया है। श्री सूक्त का वर्णन सर्वप्राचीन "ऋग्वेद" से प्राप्त होता है अर्थात श्री सूक्त ऋग्वेद का ही एक अंश है और क्योंकि ऋग्वेद का परमात्मा के रूप में ही प्राकट्य हुआ है इसलिए श्री सूक्त एक परम सिद्ध स्तोत्र है जो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन है।
श्री सूक्त सोलह ऋचाओं वाला स्तोत्र है अर्थात इसमें क्रमबद्ध सोलह मन्त्र हैं जिनमे माँ लक्ष्मी की स्तुति की गयी है। श्री सूक्त का पाठ नियमित और श्रद्धापूर्ण रूप से करने पर व्यक्ति को माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन समृद्ध बनता है, श्री सूक्त के नियमित पाठ से व्यक्ति को धन, यश कीर्ति और सम्पूर्ण समृद्धि की प्राप्ति होती है अतः आभाव और संघर्ष का सामना कर रहे व्यक्ति के द्वारा श्रद्धापूर्वक श्री सूक्त का पाठ करने पर जीवन में शुभ परिवर्तन अवश्य आते हैं। ...... ज्योतिषीय दृष्टिकोण में माँ लक्ष्मी को शुक्र की अधिष्ठात्री देवी माना गया है अतः जिन लोगो की जन्मकुंडली में शुक्र पीड़ित या कमजोर हो उन्हें भी श्री सूक्त का पाठ बहुत शुभ फल प्रदान करता है।
(श्रीसूक्त के इस प्रयोग को हृदय अथवा आज्ञा चक्र में करने से सर्वोत्तम लाभ होगा, अन्यथा सामान्य पूजा प्रकरण से ही संपन्न करें .)
प्राणायाम आचमन आदि कर आसन पूजन करें :- ॐ अस्य श्री आसन पूजन महामन्त्रस्य कूर्मो देवता मेरूपृष्ठ ऋषि पृथ्वी सुतलं छंद: आसन पूजने विनियोग: । विनियोग हेतु जल भूमि पर गिरा दें ।
पृथ्वी पर रोली से त्रिकोण का निर्माण कर इस मन्त्र से पंचोपचार पूजन करें – ॐ पृथ्वी त्वया धृता लोका देवी त्वं विष्णुनां धृता त्वां च धारय मां देवी पवित्रां कुरू च आसनं ।ॐ आधारशक्तये नम: । ॐ कूर्मासनायै नम: । ॐ पद्‌मासनायै नम: । ॐ सिद्धासनाय नम: । ॐ साध्य सिद्धसिद्धासनाय नम: ।
तदुपरांत गुरू गणपति गौरी पित्र व स्थान देवता आदि का स्मरण व पंचोपचार पूजन कर श्री चक्र के सम्मुख पुरुष सूक्त का एक बार पाठ करें ।
निम्न मन्त्रों से करन्यास करें :-
1 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ऐं क ए ई ल ह्रीं अंगुष्ठाभ्याम नमः ।
2 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं ह स क ह ल ह्रीं तर्जनीभ्यां स्वाहा ।
3 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सौं स क ल ह्रीं मध्यमाभ्यां वष्‌ट ।
4 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ऐं क ए ई ल ह्रीं अनामिकाभ्यां हुम्‌ ।
5 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं ह स क ह ल ह्रीं कनिष्ठिकाभ्यां वौषट ।
6 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सौं स क ल ह्रीं करतल करपृष्ठाभ्यां फट्‌ ।
निम्न मन्त्रों से षड़ांग न्यास करें :-
1 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ऐं क ए ई ल ह्रीं हृदयाय नमः ।
2 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं ह स क ह ल ह्रीं शिरसे स्वाहा ।
3 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सौं स क ल ह्रीं शिखायै वष्‌ट ।
4 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ऐं क ए ई ल ह्रीं कवचायै हुम्‌ ।
5 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं ह स क ह ल ह्रीं नेत्रत्रयाय वौषट ।
6 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सौं स क ल ह्रीं अस्त्राय फट्‌ ।
श्री पादुकां पूजयामि नमः बोलकर शंख के जल से अर्घ्य प्रदान करते रहें ।
श्री चक्र के बिन्दु चक्र में निम्न मन्त्रों से गुरू पूजन करें :-
1 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं श्री गुरू पादुकां पूजयामि नमः ।
2 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं श्री परम गुरू पादुकां पूजयामि नमः ।
3 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं श्री परात्पर गुरू पादुकां पूजयामि नमः ।
श्री चक्र महात्रिपुरसुन्दरी का ध्यान करके योनि मुद्रा का प्रदर्शन करते हुए पुन: इस मन्त्र से तीन बार पूजन करें :- ॐ श्री ललिता महात्रिपुर सुन्दरी श्री विद्या राज राजेश्वरी श्री पादुकां पूजयामि नमः ।
अब श्रीसूक्त का विधिवत पाठ करें :-
ॐ हिरण्यवर्णा हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम् । चन्द्रां हिरण्यमयींलक्ष्मींजातवेदो मऽआवह ।।1।।
तांम आवह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम् । यस्या हिरण्यं विन्देयंगामश्वं पुरुषानहम् ।।2।।
अश्वपूर्वां रथमध्यांहस्तिनादप्रबोधिनीम् । श्रियं देवीमुपह्वये श्रीर्मा देवीजुषताम् ।।3।।
कांसोस्मितां हिरण्यप्राकारामाद्रां ज्वलन्तींतृप्तां तर्पयन्तीम् । पद्मेस्थितांपद्मवर्णा तामिहोपह्वयेश्रियम् ।।4।।
चन्द्रां प्रभासांयशसां ज्वलन्तीं श्रियं लोके देवीजुष्टामुदाराम् । तांपद्मिनींमीं शरण प्रपद्येऽलक्ष्मीर्मे नश्यतांत्वां वृणे ।।5।।
आदित्यवर्णे तपसोऽधिजातो वनस्पतिस्तव वृक्षोऽथ बिल्वः । तस्य फ़लानि तपसानुदन्तुमायान्तरा याश्चबाह्या अलक्ष्मीः ।।6।।
उपैतु मां देवसखःकीर्तिश्चमणिना सह । प्रादुर्भूतोसुराष्ट्रेऽस्मिन्कीर्तिमृद्धिं ददातु मे ।। 7।।
क्षुत्पिपासामलां ज्येष्ठामलक्ष्मींनाशयाम्यहम् । अभूतिमसमृद्धिं च सर्वा निर्णुद मे गृहात् ।।8।।
गन्धद्वारांदुराधर्षां नित्यपुष्टांकरीषिणीम् । ईश्वरींसर्वभूतानां तामिहोपह्वये श्रियम् ।।9।।
मनसः काममाकूतिं वाचःसत्यमशीमहि । पशुनांरुपमन्नस्य मयिश्रीःश्रयतांयशः ।।10।।
कर्दमेन प्रजाभूता मयिसम्भवकर्दम । श्रियं वासय मे कुले मातरं पद्ममालिनीम् ।।11।।
आपःसृजन्तु स्निग्धानिचिक्लीतवस मे गृहे । नि च देवी मातरं श्रियं वासय मे कुले ।।12।।
आर्द्रा पुष्करिणीं पुष्टिं पिंगलां पद्मालिनीम् । चन्द्रां हिरण्मयींलक्ष्मी जातवेदो मेंआवह ।।13।।
आर्द्रा यःकरिणींयष्टिं सुवर्णा हेममालिनीम् । सूर्या हिरण्मयींलक्ष्मींजातवेदो म आवह ।।14।।
तां मऽआवह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम् । यस्यां हिरण्यं प्रभूतं गावो दास्योऽश्वन्विन्देयं पुरुषानहम् ।।15।।
यःशुचिः प्रयतोभूत्वा जुहुयादाज्यमन्वहम् । सूक्तमं पंचदशर्च श्रीकामःसततं जपेत् ।।16।।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए शुक्रवार की रात करें यह उपाय
मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी समस्या हैं गरीबी अर्थात निर्धनता। धन के अभाव में मनुष्य मान-सम्मान प्रतिष्ठा से भी वंचित रहता है। ऐसा शास्त्रों में वर्णन है की व्यक्ति को दरिद्रता दूर करने हेतु मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी को चंचला कहा जाता है अर्थात जो कभी एक स्थान पर रूकती नहीं। अतः लक्ष्मी अर्थात धन को स्थायी बनाने के लिए कुछ उपाय, पूजन, आराधना, मंत्र-जाप आदि का विधान है।
ऐसा शास्त्रोक्त वर्णित है के समुद्र-मंथन से पूर्व सभी देवता निर्धन और ऐश्वर्य विहीन हो गए थे तथा लक्ष्मी के प्रकट होने पर देवराज इंद्र ने महालक्ष्मी की स्तुति की, जिससे प्रसन्न होकर महालक्ष्मी ने देवराज इंद्र को वरदान दिया कि तुम्हारे द्वारा दिए गए द्वादशाक्षर मंत्र का जो व्यक्ति नियमित रूप से प्रतिदिन तीनों संध्याओं में भक्तिपूर्वक जप करेगा, वह कुबेर सदृश ऐश्वर्य युक्त हो जाएगा।
ऐसा शास्त्रों में वर्णन आता है के महालक्ष्मी के आठ स्वरुप है। लक्ष्मी जी के ये आठ स्वरुप जीवन की आधारशिला है। इन आठों स्वरूपों में लक्ष्मी जी जीवन के आठ अलग-अलग वर्गों से जुड़ी हुई हैं। इन आठ लक्ष्मी की साधना करने से मानव जीवन सफल हो जाता है। अष्ट लक्ष्मी और उनके मूल बीज मंत्र इस प्रकार है।
विधि -- शुल्क पक्ष के किसी भी शुक्रवार अमावस्या की रात्रि के दूसरे प्रहर में स्नान आदि शुद्धि के उपरांत एकांत स्थान में चौकी के ऊपर लाल कपडा बिछाकर माता गज लक्ष्मी की प्रतिमा अथवा चित्र स्थापित कर लाल अथवा पीले ऊनि आसन पर बैठ कर आचमन करने के बाद आसान और पूजन सामग्री पवित्रीकरण कर पंचोपचार (संक्षिप्त विधि) से माता का पूजन करने से पहले (सर्वबाधा नाश और सम्पन्नता का) मानसिक संकल्प करें यिक बाद पूजन और आरती करने के बाद कामना अनुसार नीचे दिए किसी भी मंत्र का 11 माला जप करें संभव हो तो दशांश हवन भी करें अगर नही कर सकते तो जप का 10 प्रतिशत यानी 110 मंत्र जाप 110 का 10 प्रतिशत यानी 11 मंत्र जाप हवन, तर्पण का करें इसके बाद पूजा में प्रयोग होने वाले पात्र के जल से 11 बार उपरोक्त मन्त्र बोलकर आनट में मार्ज्यामि बोलकर आसन के आगे जल गिराकर उसे माथे पर लगाकर प्रणाम कर उठ सकते है।
पूजा सामग्री सामर्थ्य अनुसार देवी पूजन में प्रयोग होने वाली ही लगेगी।
मन्त्र
1. श्री आदि लक्ष्मी – ये जीवन के प्रारंभ और आयु को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं।।
2. श्री धान्य लक्ष्मी – ये जीवन में धन और धान्य को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं क्लीं।।
3. श्री धैर्य लक्ष्मी – ये जीवन में आत्मबल और धैर्य को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं।।
4. श्री गज लक्ष्मी – ये जीवन में स्वास्थ और बल को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं।।
5. श्री संतान लक्ष्मी – ये जीवन में परिवार और संतान को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं।।
6. श्री विजय लक्ष्मी यां वीर लक्ष्मी – ये जीवन में जीत और वर्चस्व को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ क्लीं ॐ।।
7. श्री विद्या लक्ष्मी – ये जीवन में बुद्धि और ज्ञान को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ ऐं ॐ।।
8. श्री ऐश्वर्य लक्ष्मी – ये जीवन में प्रणय और भोग को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं श्रीं।।
अष्ट लक्ष्मी साधना का उद्देश जीवन में धन के अभाव को मिटा देना है। इस साधना से भक्त कर्जे के चक्र्व्ह्यु से बहार आ जाता है। आयु में वृद्धि होती है। बुद्धि कुशाग्र होती है। परिवार में खुशाली आती है। समाज में सम्मान प्राप्त होता है। प्रणय और भोग का सुख मिलता है। व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होता है और जीवन में वैभव आता है।
अष्ट लक्ष्मी साधना विधि: शुक्रवार की रात तकरीबन ९ बजे से १० बजे के बीच गुलाबी कपड़े पहने और गुलाबी आसान का प्रयोग करें। गुलाबी कपड़े पर श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें। किसी भी थाली में गाय के घी के आठ दीपक जलाएं। गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। लाल फूलो की माला चढ़ाएं। मावे की बर्फी का भोग लगाएं। अष्टगंध से श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी के चित्र पर तिलक करें और कमलगट्टे हाथ में लेकर इस मंत्र का यथासंभव जाप करें।
मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।।
जाप पूरा होने के बाद आठों दीपक घर की आठ दिशाओं में लगा दें तथा कमलगट्टे घर की तिजोरी में स्थापित करें। इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार करने से प्रारब्ध कमजोर होता है तथा जीवन के आठों वर्गों में सफलता प्राप्त होगी।
साधना काल मे धैर्य और संयम अति आवश्यक है । तुरन्त प्रभाव की आशा से कोई भी साधना फलित नही होती
    🚩*श्रीगणेशाय नमोनित्यं*🚩
    🚩*☀जय मां सच्चियाय* 🚩 
   
‼️‼️जय श्री हरि‼️‼️
🌺‼️जय श्री कृष्णा! 🦚🚩 🌺🙏
🧨🚩⛳💥❤️🕉️🌴🍀🎈🌀🌿
💕*"तद् यद् रुदितात् समभवन् तस्माद् रुद्राः"*💥
  ✨*नव ग्रहणां अधीनस्थ जीवनम्*✨

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏    
 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹 🌹🌹          

 *💥“*ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है।*
          *बाकी सब क्षणभंगुर* है।”💥
       🌼 ।। जय श्री कृष्ण ।।🌼
       💥।। शुभम् भवतु।।💥
      ♨️  ⚜️ 🕉🌞  🌞🕉 ⚜🚩
🔱🇪🇬*जय श्री महाकाल सरकार *🔱🇪🇬 *मोर मुकुट बंशीवाले  सेठ की जय हो 🪷*▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ

*♥️~*यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*

‼️*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
🙏*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
💥*राशि रत्न, रुद्राक्ष, वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी अच्छी जानकारी वाले ज्योतिषी से संपर्क करे उसके बाद उपयोग करे।

🎉🎉🎉🎉🎉🏵️🏵️🏵️🏵️🎉🎉

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad