*"80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का तोहफा: 1 रुपए में 24 दिन आजादी प्लान 2.0"*
*"BSNL नागौर ने लॉन्च किए 2 मोबाइल और 2 फाइबर प्लान, मिला फ्री OTT"*
*"2399 में 412 दिन: BSNL का स्वतंत्रता ऑफर प्लान जारी"*
*"अब 1111 में 200 MBPS फाइबर + 25 OTT फ्री: BSNL भारत फाइबर"*
*"गांव-ढाणी में रोजगार: BSNL लाया भारत नेट उद्यमी योजना"*
*"BSNL के नए प्लान 12 अगस्त से 12 सितंबर तक वैध"*
80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड लेकर आया है आजादी प्लान 2.0 , इसके तहत आपको मिलेगा खुलकर बात करने का मौका और हाई स्पीड इंटरनेट का मजा वो भी सिर्फ 1 रुपए में 24 दिन के लिए। जी हाँ आपने सही सुना।दरहसल आज भारत संचार निगम लिमिटेड नागौर कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बात भारत संचार निगम लिमिटेड नागौर के उपमहाप्रबंधक अनिल कुमार ने कही।आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन के दौरान बीएसएनएल नागौर के अधिकारियों ने प्रीपेड मोबाइल के दो नए प्लान एवं भारत फाइबर के दो नए प्लान लॉन्च किए तथा पोस्टर विमोचन किया।इस दौरान उपमहाप्रबंधक अनिल कुमार, सहायक महाप्रबंधक राजेश चौधरी,उपमंडल अभियंता सुनील धवल, कनिष्क दूरसंचार अधिकारी चंद्र प्रकाश मीणा, कनिष्क दूरसंचार अधिकारी दिलीप कुमार मौजूद रहे।मीडिया को जानकारी देते हुए कनिष्क दूरसंचार अधिकारी चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि पहले प्लान का नाम आजादी प्लान 2.0 रखा गया है।इस प्लान के तहत मात्र 1 रुपए में 24 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी प्रतिदिन डेटा,अनलिमिटेड कॉलिंग एवं 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे। इसी प्रकार बीएसएनएल स्वतंत्रता ऑफर प्लान के तहत 2399 रुपए के रिचार्ज पर 412 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा प्रतिदिन , अनलिमिटेड कॉलिंग एवं 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलेगी। दोनों प्लान 12 अगस्त से 12 सितम्बर तक उपलब्ध रहेंगे।
इसी प्रकार भारत फाइबर के तहत अब 1199 की जगह मात्र 1111 रुपए मासिक में 200 एमबीपीएस हाई स्पीड इंटरनेट, 5000 जीबी डेटा एवं संपूर्ण भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग एवं 25 से ज्यादा ओटीटी प्लान मुफ़्त साथ ही ड्यूल बैंड वाई फाई ONT मिलेंगे।
ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान 259 भी लॉन्च किया है जो प्रत्येक ग्रामीण की जेब को देखते हुए बिल्कुल किफायती दरों पर होगा।इसके तहत 25 एमबीपीएस स्पीड के साथ प्रत्येक महीने 700 जीबी डाटा एवं अनलिमिटेड इंटरनेट एवं संपूर्ण भारत में असीमित वॉइस कॉल मिलेगी की सुविधा मिलेगी।साथ ही वेव्स ओटीटी मनोरंजन प्लेटफॉर्म का लाभ भी मिलेगा।
सहायक महाप्रबंधक राजेश चौधरी ने बताया कि भारत नेट उद्यमी योजना के तहत युवाओं के रोजगार के लिए बीएसएनएल बेहतरीन अवसर लेकर आया है।अब गाँव ढाणियों में भारत नेट उद्यमी योजना के तहत शिक्षित युवाओं को चैनल पार्टनर /भारत नेट उद्यमी बना कर ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन देने की योजना तैयार की है।इस योजना से जुड़ने के लिए बिल्कुल पारदर्शी प्रकिया होगी ।पेन कार्ड एवं आधार कार्ड अनिवार्य होगा साथ ही सुक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग पंजीकरण प्रमाण पत्र अथवा जीएसटी प्रमाण पत्र में से कोई एक प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। स्वयं सहायता समूह को भी इस योजना से जोड़ने का प्रावधान है।इसके तहत हर एक्टिव कनेक्शन पर 50% कमीशन दिया जाएगा।साथ ही प्रत्येक कनेक्शन पर इनसेंटिव अगल से मिलेगा जो अधिकतम 40 कनेक्शन तक 1600 रुपए प्रति माह तक हो सकता है









