*11अक्टूबर रविवार को निकलेगी अग्रसेन जी महाराज की शोभायात्रा*
नागौर अग्रसेन नवयुवक मंडल द्वारा कक्षा 1-3 तक के बच्चों के लिए सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी नवरत्न, चेरी, दिनेश, मुरली मनोहर ने बताया कि श्रुतिलेख प्रतियोगिता कक्षा 4-6 तक तथा निबंध प्रतियोगिता कक्षा 7-9 तथा 10-12 तक के प्रतिभागी के लिए रखी गई। जिसमें समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की एक ईंट एक रुपया सजावट प्रतियोगिता गोयनका भवन हाथी चौक में आयोजित हुई।
प्रतियोगिता प्रभारी मनीष बंसल ने बताया कि रात्रि को प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्ग उपस्थित रहे ओर बहुत ही सुंदर तरीके से प्रश्नोत्तरी हुई। रात्रि में टीजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष वैभव बंसल, कृष्णा बंटू, दीक्षित, शुभम्, यश गर्ग, अमित, गौरव, कमल, जयंत आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल पंचायत के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के दिन अग्रवालों के पितामह महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती का उत्सव मनाया जाएगा.
मीडिया प्रभारी अंकुश पित्ती ने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा विनायक नगर स्थित भोजासर बगीची बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नया दरवाजा, दरावाड़ी लखजी की चक्की से पीतिवाड़ा आजाद चौक, हाथी चौक, तिगरी बाजार, सदर बाजार, गिनाणी गली, बाजारवाड़ा चौक होते हुए अग्रसेन स्कूल पहुंचेगी.
पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष अनंतराम अग्रवाल ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे सोनी जी की बड़ी से शोभायात्रा प्रस्थान करेगी उसके पश्चात पीतिवाड़ा स्थित अग्रसेन मंडल में महाराज श्री का पूजन होगा उसके पश्चात हाथी चौक स्थित गोयनका भवन में पूजन होगा तथा मुख्य समारोह दोपहर में 11:30 बजे अग्रसेन स्कूल में मनाया जाएगा.
इस अवसर पर महाराजा श्री की माळ की बोली होगी तथा सचिव का प्रतिवेदन एवं कोषांध्यक्ष द्वारा लेखा जोखा पेश किया जायेगा। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज सेवी, भामाशाह तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत जाएगा। इसके पश्चात दोपहर में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होगी तथा रात्रि में अब तक हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा l


