Type Here to Get Search Results !

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सीएमएचओ डॉ. धीरज बिस्सा एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राधेश्याम रोझ राज्य स्तर पर सम्मानित

 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सीएमएचओ डॉ. धीरज बिस्सा एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राधेश्याम रोझ राज्य स्तर पर सम्मानित

मानसिक


नागौर, 10 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में नागौर जिले को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के लिए नागौर की जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन, जनजागरूकता और कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।
समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरज बिस्सा तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मनोचिकित्सक डॉ. राधेश्याम रोझ को नागौर जिले की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, जरूरतमंदों को समय पर परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने तथा आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।
इसी समारोह में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, नागौर में कार्यरत साइकियाट्रिक केयर नर्स श्री पंकज शर्मा को भी राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तर पर सम्मानित किया गया।
जिलेभर में ऑनलाइन शपथ लेकर दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नागौर जिलेभर में ऑनलाइन शपथ गतिविधि आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, उन्हें सहयोग एवं सम्मान देने तथा आवश्यकता होने पर विशेषज्ञों से परामर्श और उपचार लेने का संदेश दिया गया।
नागौर जिले को मिला राज्यस्तरीय सम्मान मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता में सुधार औ
र आमजन तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
vipul


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad