Type Here to Get Search Results !

देवगढ़ नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष तारा कुमारी कंसारा ने रामपोल धाम दर्शन कर महंत मुरलीराम महाराज से लिया आशीर्वाद

 *देवगढ़ नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष तारा कुमारी कंसारा ने रामपोल धाम दर्शन कर महंत मुरलीराम महाराज से लिया आशीर्वाद* 

murli


 

*नागौर की बेटी तारा कुमारी का रामपोल धाम में हुआ अभिनंदन, महंत ने नगर के विकास के लिए दिया आशीर्वाद*

ram



नागौर- देवगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारा कुमारी कंसारा ने नागौर स्थित रामपोल धाम पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की,इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री दरियाव जी महाराज एवं हरखाराम जी महाराज के दर्शन कर श्रद्धा व्यक्त की, इसके पश्चात उन्होंने रामपोल धाम के वर्तमान रामनामी महंत श्री मुरलीराम जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया,

इस अवसर पर महंत श्री मुरलीराम जी महाराज ने नागौर की बेटी एवं देवगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष तारा कुमारी कंसारा को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया, उन्होंने तारा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देवगढ़ नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य करने का आशीर्वाद दिया,

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद हंसराज कंसारा, ललित कंसारा एवं पवन कंसारा का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया, महंत श्री मुरलीराम जी महाराज ने उन्हें भी नगर के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में अपना योगदान देने का आशीर्वाद प्रदान किया,

इस अवसर पर मदनमोहन बंग, जितेंद्र कंसारा, हरीश कंसारा सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे,

रामपोल धाम में आयोजित इस मुलाकात के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और नगर के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश देखने को मिलाl
vipul

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad