Type Here to Get Search Results !

खुड़खुड़िया स्थाई लोक अदालत मेड़ता के सदस्य बने

*खुड़खुड़िया स्थाई लोक अदालत मेड़ता के सदस्य बने* 

balveer

नागौर, 27 मई 2025// शारदापुरम् नागौर निवासी बलवीर खुड़खुड़िया को स्थाई लोक अदालत मेड़ता सिटी में सदस्य नियुक्त किया गया है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन जनोपयोगी सेवाओं के लिए प्रदेश में छत्तीस स्थाई लोक अदालतें गठित है, जिसके अन्तर्गत मेड़ता सिटी में पूर्णकालिक स्थाई लोक अदालत गठित है, जहां खुड़खुड़िया को सदस्य नियुक्त किया गया है। स्थाई लोक अदालत मेड़ता सिटी का क्षेत्राधिकार पूरा जिला है, जहां जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित जिलेभर के प्रकरण दर्ज किये जाते हैं। *इनके लिए स्थाई लोक अदालत*   वायु, सडक या जल द्वारा यात्रियों या माल के परिवहन की सेवाएं, डाक, टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवाएं, किसी भी स्थापना द्वारा जनता को शक्ति, रोशनी या पानी की आपूर्ति, लोक स्वच्छता या स्वास्थ्य रक्षा प्रणाली, अस्पताल या डिस्पेंसरी  सेवा,

बीमा सेवा .बैंककारी और वित्तीय संस्था सेवाएं, आवासीय सेवाएं, लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस सेवाएं, शैक्षिक या शैक्षणिक संस्था सेवाएं तथा आवास और भू सम्पदा सेवाएं शामिल है।

vipul

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad