स्वर्गीय अमित कानूगो की स्मृति में लायन्स क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में 68 मरीजों के बिना टांके लेंस प्रत्यारोपित किये
नागौर 14 फरवरी 2026# लायंस क्लब नागौर, स्वर्गीय अमित कानूगो की स्मृति में कानूगो परिवार धनसुख विलास नागौर एवं जिला अन्धता निवारण समिति नागौर व राजकीय चिकित्सालय नागौर के संयुक्त तत्वावधान मे गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का समापन शनिवार को हुआ
डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 2 का स्लोगन आओ खुशियां बाटे के वाक्य को चरितार्थ करते हुए क्लब के सदस्यों ने अपनी सेवाएं इस शिविर मे दी, इस शिविर मे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस पुनीत सेवा कार्य का लाभ उठाया और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया इन ऑपरेशन के माध्यम से अनेक जरूरतमंदो को नई दृष्टि प्राप्त होगी जो कि लायंस के सेवा संकल्प का प्रेरणनादायक उदाहरण हैं
क्लब के अध्यक्ष लायन पूर्णिमा कात्याल व चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कचोलिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि डॉ. धर्मेंद्र डूडी व डॉ. देवेन्द्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, नागौर में 183 मरीजों की आंखों की जांच ओटो रिपरेक्टर मशीन द्वारा की गई जिसमें 68 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर 13 फरवरी शुक्रवार को बिना टांके लगाये लेंस प्रत्यारोपित किये गए इस शिविर प्रभारी
लायन ईश्वर चन्द सोनी जानकारी देते हुवे बताया कि इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचना था इस शिविर में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इन सभी चयनित मरीजों के सफलता पूर्वक ऑपरेशन संपन्न किए जिससे उनके जीवन में पुन नई रोशनी का संचार हुआ।
क्लब के सचिव लायन राजेश रावल व कोषाध्यक्ष लायन अमर चंद गहलोत ने बताया कि ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजो के रहने, भोजन, दवाई व काले चश्मे की व्यवस्था निशुल्क थी इस शिविर मे नेत्र दान समित के चेयरमेन लायन नरेन्द्र पवार, डॉ धर्मेंद्र डूडी, डॉ देवेंद्र शर्मा, डॉ राघवेंद्र दाधीच, ऑटोमैट्रिस्ट भवानी शंकर शर्मा, नर्सिंग स्टाफ उमेश खत्री, खुशालीराम टाक, रवि अपूर्वा, उत्तम, सचिन व नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी
