Type Here to Get Search Results !

पञ्चाङ्ग - 15 फरवरी 2026

 *🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓*

jyotis



*🎈दिनांक - 15 फरवरी 2026*
*🎈 दिन- रविवार*
*🎈 विक्रम संवत् - 2082*
*🎈 अयन - दक्षिणायण*
*🎈 ऋतु - शरद*
*🎈 मास - फाल्गुन मास*
*🎈 पक्ष - कृष्ण पक्ष*
*🎈तिथि-     त्रयोदशी व्रत    17:04:15*। तक तत्पश्चात्  चतुर्दशी*
*🎈 नक्षत्र -            उत्तराषाढा    19:47:19* तक तत्पश्चात्             श्रवण👇
*🎈 योग    -     व्यतिपत    26:45:43* तक तत्पश्चात्     वरियान*
*🎈करण    -     वणिज    17:04:15* तक तत्पश्चात् विष्टि भद्र*
*🎈राहुकाल -05:02 pm से 06:27 pm(नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*हर जगह का अलग होगा
(राहुकाल वह समय होता है जिसमे किसी भी नये अथवा शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।)*
*🎈चन्द्र राशि    - मकर*
*🎈सूर्य राशि-      कुम्भ    *
*🎈 सूर्योदय-07:13:10am*
*🎈सूर्यास्त -        18:25:26*  pm* 
*(सूर्योदय एवं सूर्यास्त ,नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
*🎈दिशा शूल- पश्चिम दिशा में*
( किसी भी विशेष कार्य हेतु दिशा शूल वाली दिशा में जाने से बचना चाहिए, यद्यपि यदि उसी दिन जाकर उसी दिन लौटना हैं, अथवा व्यवसाय के दृष्टिकोण से प्रतिदिन जाना ही पड़ता है तो प्रभाव कम हो जाएगा, फिर इस पर विचार करने की आवश्यकता नही है, यदि  किसी कारण वश दिशा शूल में जाना ही पड़े तो सूर्योदय से पूर्व निकलना  श्रेयस्कर होता है, अन्यथा एक  दिन पूर्व प्रस्थान रखकर भी निकला जा सकता हैं।)
*🎈ब्रह्ममुहूर्त - 05:30 ए एम से 06:21 ए एम*
*🎈अभिजित मुहूर्त-12:27 पी एम से 01:12 पी एम*
*🎈 अमृत काल-01:03 पी एम से 02:47 पी एम*
*🎈 निशिता मुहूर्त - 12:23 ए एम, फरवरी 16 से 01:14 ए एम, फरवरी 16*
*🎈 सर्वार्थ सिद्धि योग    07:12 ए एम से 07:48 पी एम*
*🎈 शिव वास - भोजन में - 05:04 पी एम तक*

 *🎈 व्रत एवं पर्व- ...महा शिवरात्रि व्रत *
*🎈विशेष फाल्गुन मास महात्म्य *
 🙏 जय माँ आदिशक्ति सच्चियाय 🙏

kundli



      🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴 
  
    *🛟चोघडिया, दिन का🛟*
   नागौर, राजस्थान, (भारत)    
   मानक सूर्योदय के अनुसार।*
day

🛟

    
        *🛟चोघडिया, रात्🛟*
night

*🛟 
 


★√*★√*★√*★√*★√*★√*★√*

     🚩*श्रीगणेशाय नमोनित्यं*🚩
    🚩*☀जय मां सच्चियाय* 🚩 
  #🌕 👉 👉🦚❤️💐 🌼🪔🌷❤️💐🌼🪔❤️💐👉 ✍️ ★√*🛡️🌹

🌿✨  #*🕉️ #
🕉 

💕शिवरात्रि सरल पूजन विधि💕
नर्मदा का हर कंकर शंकर है।'

💢अत्यन्त पवित्र और परमात्स्वरूप नर्मदेश्वर शिवलिंग पूजा:-🎉
    💕1-नर्मदा नदी से निकलने वाले शिवलिंग को 'नर्मदेश्वर' कहते हैं। यह घर में भी स्थापित किए जाने वाला पवित्र और चमत्कारी शिवलिंग है; जिसकी पूजा अत्यन्त फलदायी है। यह साक्षात् शिवस्वरूप, सिद्ध व स्वयम्भू (जो भक्तों के कल्याण के लिए स्वयं प्रकट हुए हैं) शिवलिंग है। इसको बाणलिंग भी कहते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि मिट्टी या पाषाण से करोड़ गुना अधिक फल स्वर्णनिर्मित शिवलिंग के पूजन से मिलता है। स्वर्ण से करोड़गुना अधिक मणि और मणि से करोड़गुना अधिक फल बाणलिंग नर्मदेश्वर के पूजन से प्राप्त होता है।
💕2-घर में इस शिवलिंग को स्थापित करते समय प्राणप्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती है। गृहस्थ लोगों को नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए क्योंकि यह परिवार का मंगल करने वाला, समस्त सिद्धियों व स्थिर लक्ष्मी को देने वाला शिवलिंग है। नर्मदेश्वर शिवलिंग का प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।

💕3-शिवलिंग की पूजा में पार्वती-परमेश्वर शिव दोनों की पूजा हो जाती है। लिंग की वेदी उमा हैं और लिंग साक्षात् महादेव है। शिवलिंग के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और ऊपरी भाग में प्रणवरूप में रुद्र स्थित हैं। अत: एक शिवलिंग की स्थापना और पूजा से सभी देवताओं की पूजा हो जाती है।  


☀️रविवार सुबह नहा धोकर भगवान शिव का पूजन करे पंचोपचार पूजन करे  फिर शिवरात्रि का व्रत करने का  संकल्प लें संकल्प में स्पष्ट कहै कि व्रत जलाहार फलाहार या निराहार जैसे रहना हो रहैं।

दिन भर 👉नमः शिवाय या ॐ नमः शिवाय। जप मानसिक करते रहे 


🪔🪔🪔 आवश्यक सामग्री 🪔🪔🪔
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🌺 भगवान शिव की  शिवलिंग सिर्फ़ नर्मदेश्वर 


🌺 कुमकुम, चंदन। भस्म  साबत चावल, सुपारी, लोग, केसर, इलायची कच्ची भंग, काले तिल
फूलों की माला, फूल ,पान पते,बिल्व ,दूर्वा, 
पुष्प भंग धतूरा पत्र,जनेऊ,वस्त्र, मौली गंगाजल, जल चंदन फल सहित पूजा के समान

🫓 सफेद मिठाई (रसगुल्ला / बर्फी)

🔥  पतासे या जो भी मिष्ठान आ बिना अन्न का प्रयोग करे

🔥 गन्ने का रस,या फलों का रस

🪔 1 दीपक (देशी घी या तिल तेल)

🌿 धूप

📿 108 दानों की रुद्राक्ष माला

🧣 आसन

💧 गंगाजल

🥣 जल का लोटा

🍎 फल
संकल्प कर  दीपक प्रजजवलित कर  आप अपनी पूजा शुरू करे।

🎉शाम होने पर फिर से शिवजी का पंचोपचार पूजन करें 
        फिर रात मे प्रथम प्रहर होने पर शिवजी का पूजन चन्दन चावल काले तिल कमल और कनेर के फूल से करें।
🎉ॐ भवाय नमः 
🎉ॐ शर्वाय नमः 
🎉ॐ रूद्राय नमः 
🎉ॐ पशुपताय नमः
🎉ॐ उग्राय नमः
🎉ॐ महानाय नमः 
🎉ॐ भीमाय नमः 
🎉ॐ ईषानाय नमः
इन आठ नामो का जाप करें । नैवेध मे पकवान अर्पित करें। नारियल और पान के साथ अर्घ्य दें।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
ओर फिर दूध दही श हद घी शक्कर से अभिषेक करे। फिर भगवान का श्रृंगार कर भोग लगा कर आरती करे। आरती के बाद प्रदक्षिणा कर मंत्र पुष्पांजलि करे। फिर क्षमा प्रार्थना कर यथा शक्ति जप कर दूसरे पहर की पूजन शुरू करे।

💕दूसरे प्रहर  लगने पर प्रथम पदति के अनुसार पूजन अभिषेक करे।साथ ही
शिवजी का तिल जौ कमल पुष्प विल्वपत्र द्वारा पूजन करें। खीर का नैवेध प्रदान करें ।
बिजौरा नीबू  के साथ अर्घ्य दें 
ॐ नमः शिवाय का प्रथम प्रहर की अपेक्षा दुगना मंत्र जाप करें।

🎉3-तीसरे प्रहर होने पर फिर से शिवजी का गैहू आक के फूल कमल पुष्प, विल्वपत्र तिल द्वारा पूजन करें।
पुऐ का नैवेध एवं शाक अर्पित करें।
कपूर से आरती करें अनार के फल के साथ अर्घ्य दें। 
ॐ नमः शिवाय का दूसरे प्रहर की अपेक्षा दुगने मंत्र का जाप करें।

💕चतुर्थ प्रहर होने पर शिवजी का उडद कागनी मूगं सप्तधान शंखपुष्पी, विल्वपत्र से पूजा करें। उडद के बडै मिठाई का नैवेध प्रदान करे। केले के साथ अर्घ्य दें। तीसरे प्रहर की अपेक्षा ॐ नमः शिवाय का आठ गुना मंत्र का जाप करें फिर सुबह होने तक जाप भजन करते रहे।सुबह फिर भगवान शिव का पूजन करें और पूजन का विसर्जन करें  क्षमा प्रार्थना अवश्य करें 

🎉शिवलिंग पर पूजा करने वाले साधक प्रत्येक पूजा मे शिवलिंग को दूध दही घी शहद शक्कर गंगाजल गन्ना का रस शुद्ध पानी आदि से स्नान कराये या जो सुलभ हो जाये उससे करा लें 

💢पूजन मे कोई सामग्री ना मिले तो जो मिल जाये उसी से पूजन करे। प्रथम प्रहर मे जाप उतना ही करे जितने का चौथे प्रहर मे आठ गुना जाप कर सके

💢किसी कामना के लिये पूजन करना चाहता है तो संकल्प में स्पष्ट बोल दें शिव जी की कृपा से वो कामना अवश्य ही शीघ्र पूरी हो जायेगी  प्रत्येक प्रहर मे धूप दीप अवश्य दें 
शिवरात्रि का पूजन आप परिवार सहित करे,मनोकामना अवश्य पूरी होती है।


✨महाशिवरात्रि 15/2/26रविवार 🎉
      रविवार की रात्रि को आप अपनी
राशिनुसार करें इन शिव मंत्रों का जाप
रुद्राक्ष माला से 11 माला या अधिक जप करने से आपकी  इच्छाएं पूरी होंगी, आपकी दिनों-दिन तरक्की होगी और आपकी समस्याओं का हल निकलेगा। 

शुभ मुहूर्त
जानिए राशि अनुसार इस दिन किस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए जो आपको सफलता प्रदान करेगा।
1-मेष राशि
आज महाशिवरात्रि के दिन आप शिवजी के अघोर मंत्र का जाप करें। मंत्र है-
'ॐ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। 
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः'।।

2-वृष राशि
आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए- 
'ॐ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ॐ नमः'।।

3-मिथुन राशि
आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए- 
'ॐ शिवाय नमः ॐ'।।

4-कर्क राशि
आप इस मंत्र का जाप करें- 
'ॐ शं शिवाय शं ॐ नमः'।।

5-सिंह राशि
महाशिवरात्रि के दिन आप इस मंत्र का जाप करें- 
'नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं'।।

6-कन्या राशि
आपको इस दिन शिव जी के त्र्यम्बक मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है
 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

7-तुला राशि
आप इस मंत्र का जाप करें-
'ॐ शं भवोद्भवाय शं ॐ नमः'।।

8-वृश्चिक राशि
आप आज के दिन इस मंत्र का जाप करें-
'निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। 
चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं'।।

9-धनु राशि
आप इस दिन इन विशेष मंत्रों का जाप करें-
       ॐ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः।1

कष्टं घोर भयं वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ॐसम संख्याम सावित्रीम् जपेत् ।2

ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात ।।3

10-मकर राशि
आप आज महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप करें-
'ॐ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ॐ।।

11-कुंभ राशि
इस मंत्र का जाप करें-
'ॐ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ॐ नमः शिवाय'।।

12-मीन राशि
आप आज के दिन इस मंत्र का जाप करें-
'ॐ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ॐ'।।


〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰
.     💥“ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है।
      बाकी सब क्षणभंगुर है।”💥
     🌼 ।। जय श्री कृष्ण ।।🌼
       💥।। शुभम् भवतु।।💥

♨️  ⚜️ 🕉🌞  🌞🕉 ⚜🚩
अगर आपको हमारा पंचांग नियमित चाहिए तो आप मुझे फॉलो करे
https://whatsapp.com/channel/0029Va65aSaKrWR4DbSSCq0r
♨️  ⚜️ 🕉🌞  🌞🕉 ⚜🚩
🔱🇪🇬जय श्री महाकाल सरकार 🔱🇪🇬 मोर मुकुट बंशीवाले  सेठ की जय हो 🪷*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
*♥️~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध वि12:19 ए एम, जनवरी 19 से 01:12 ए एम, जनवरी 19शेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*♥️ रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेमजी", नागौर (राज,)* 
*।।आपका आज का दिन शुभ मंगलमय हो।।* 
🕉️📿🔥🌞🚩🔱ॐ  🇪🇬🔱🔥🔱

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad