Type Here to Get Search Results !

श्रीमती राजुल जैन की आंखों से देख सकेंगे दो लोग नई दुनिया की खूबसूरती

                *श्रीमती राजुल जैन  की आंखों से देख सकेंगे दो लोग नई दुनिया की खूबसूरती "*

eye

नागौर 08 फ़रवरी2026 जीते जी रक्तदान मरणोपरांत नेत्रदान की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब नागौर व प्रमिल नाहटा व मनोज कचोलिया की प्रेरणा व विशेष प्रयास से  लायन्स क्लब नागौर ने 28 वा नेत्रदान करवाया गया
 लोढ़ा का चौक  निवासी श्रीमती राजुल जैन उम्र 57 पत्नी स्व श्री हंसराज मूनोत, नागौर के निधन के पश्चात लायंस क्लब नागौर के सदस्यों ने राजुल जैन के परिवार जन से संपर्क किया व लायन्स क्लब के तत्वावधान में  उनके परिवार के ललित मुनोत व भाई अरुण कुमार प्रवीण कुमार पींचा एवं उनके परिवार द्वारा एक जोड़ी नेत्रदान करवाने की सहमति प्राप्त की गईं ,
eye

प्रांतीय नेत्रदान समिति के चैयरमेन लायन नरेंद्र पंवार , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष लॉयन मनोज कचोलिया, लायन प्रमिल नाहटा, ईश्वर चन्द सोनी व रीजन चेयरमैन दिलीप पित्ती के विशेष आग्रह पर लॉयंस क्लब द्वारा 28 वां नेत्रदान  राजकीय जवाहरलाल नेहरूचिकित्सालय के नेत्र चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा, रेजिडेंट डाक्टर कल्पना, नर्सिंग़ रवि अपूर्वा व उत्तम ने इस नेक कार्य को संपन्न कराया गया, मनोज कचोलिया, नरेंद्र पवार, प्रमिल नाहटा, रीजन चेयरमैन लायन दिलीप पित्ती व ईश्वर सोनी की मौजूदगी में नेत्र दान संपन्न हुआ 
  राजुल जैन के परिवारजनो ने डॉक्टर  को आंखें सुपुर्द की तथा परिवार  ने बताया कि राजुल जैन बहुत ही सरल, सेवाभावी एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं 
      लायंस क्लब नागौर के अध्यक्ष डॉ पूर्णिमा कात्याल  व सचिव लायन राजेश रावल ने  समस्त परिवार द्वारा लिए गए नेत्रदान जैसे साहसिक एवं पुनीत कार्य के निर्णय के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे कार्य से निश्चित रूप से दो अंधेरे जीवन को रोशनी मिलेगी इस पुनीत कार्य में नीतेश सुराणा, प्रेम तोलावत नूतन सुराणा,  व परिवार जन मौजूद थे l
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad