*ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट 2026 में रजत पदक प्राप्त कर नागौर का नाम किया रोशन*
*नागौर के खिलाड़ियों ने जीता ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट 2026 में रजत पदक*
हाल ही में अमरावती महाराष्ट्र में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट 2026 में नागौर के खिलाड़ियों ने माधव यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। इस दौरान खिलाड़ियों पुनः नागौर आगमन पर पीटीआई देवेंद्र जी खुड़ीवाल, रूपाराम जी गोदारा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं आशीर्वाद दिया।
टीम के उपकप्तान सुरेश चौधरी ने बताया कि कोई भी पदक टीम की एकता और एकजुटता के कारण ही जीता जा सकता है।
इस दौरान विजेता खिलाड़ी सुरेश, अमित, नरेश, लेखराज, इदरीस, निर्मल, प्रदीप, पृथ्वीराज, महेंद्र, ओमप्रकाश, सांवरलाल, हिमांशु आदि खिलाड़ी तथा स्वागतकर्ता के रूप में यश, मोहित, अन्य पूर्व सॉफ्टबॉल खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।

