Type Here to Get Search Results !

नागौर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिव्या चौधरी का जलवा, एकल और टीम दोनों में प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए चयन

 *नागौर*
*नागौर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिव्या चौधरी का जलवा, एकल और टीम दोनों में प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए चयन*

divya



*नागौर / रियांबड़ी, 26 सितंबर 2026*

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिसा-रियांबड़ी में आयोजित 70वीं नागौर जिला स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) में शारदा बाल निकेतन स्कूल की होनहार छात्रा दिव्या चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

दिव्या चौधरी ने एकल वर्ग (सिंगल्स) में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं, टीम इवेंट में भी दिव्या की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी जीत दर्ज की।

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर दिव्या चौधरी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब वह राज्य स्तर पर नागौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर बैडमिंटन कोच सौरभ बड़गुजा ने दिव्या चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की।

दिव्या की इस दोहरी सफलता से शारदा बाल निकेतन स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने दिव्या और उसकी टीम को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 #NagaurNews #Badminton #DivyaChoudhary #ShardaBalNiketan #Rohisa #Riyanbadi #DistrictLevel #LuckyPrimeNews
vipul




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad