शिवबाडी मंदिर ट्रस्ट ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन
नागौर।
श्री शानेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट और वैश्य समाज के तत्वावधान में नागौर नगर परिषद के के नव निर्वाचित पार्षद शिवकुमार राव, फूलचंद टॉक ओर महेश अटल का पार्षद चुन जाने पर स्वागत अभिनंदन किया गया।
मंदिर ट्रस्ट के मंत्री दिलीप पिती ने बताया कि मंदिर के ट्रस्टी सदस्य एवं सक्रिय सहयोगी शिवकुमार राव और फूलचंद टाक का इस अवसर पर अंगवस्त्र एवं साफा पहनाकर तथा सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार वैश्य समाज के एक मात्र प्रतिनिधि के रूप में विजयी श्री महेश अटल का सम्मान वैश्य सम्मेलन के द्वारा किया गया।
अभिनंदन समारोह में नगर के प्रबुद्ध नागरिक एवं वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा महेन्द्र पहाडिया, सुरेश ललवाणी, मनीष बंसल, दिलीप पिती एवं प्रमिल नाहटा ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने वैश्य समाज की एकता के लिए सबक लेने ओर सामूहिक प्रयासों पर एकराय बनाकर चलने का आव्हान किया। अधिकांश वक्ताओं ने तटस्थ मंच का उपयोग करते हुए चुनावी राजनीति पर खुलकर अपने विचार रखें तथा सरकार एवं राजनैतिक पार्टियों के अविवेकपूर्ण निर्णयों, टिकट बंटवारे तथा यूजीसी के मुद्दों पर आलोचना तक करते हुए पार्टी और सरकार को घेरा।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिवकुमार राव, फुलचंद टाक एवं महेश अटल ने अपने मन की बात एवं चुनावी राजनीति पर खुलकर अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा अपने मन पीडा को जाहिर करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर नगर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में वैश्य समाज से सनत कानूगो, आनंद अग्रवाल, नितिन मितल, गणेश त्रिवेदी, विमल समदडिया, नंदकिशोर खडलोया, दामोदर मणिहार, विनोद डागा, नोरतन तोलावत, मुनीन्द्र सुराणा ने भाग लिया।




