Type Here to Get Search Results !

जाते-जाते दे गए आंखों की रोशनी - नागौर के हस्तीमल चौधरी का नेत्रदान


नागौर में मानवता की मिसाल - लायंस क्लब अहिछत्रपुर ने करवाया दूसरा नेत्रदान, 2 लोगों को मिलेगी रोशनी


नागौर में दूसरा नेत्रदान संपन्न - लायंस क्लब अहिछत्रपुर की सराहनीय पहल

 हस्तीमल चौधरी का नेत्रदान, डॉ. देवेंद्र शर्मा की टीम ने की प्रक्रिया

जाते-जाते दे गए आंखों की रोशनी - नागौर के हस्तीमल चौधरी का नेत्रदान

eye



लायंस क्लब नागौर अहिछत्रपुर के सहयोग से दूसरा नेत्रदान संपन्न

                नागौर। मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों की दिशा में लायंस क्लब नागौर अहिछत्रपुर ने सराहनीय पहल की है। शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को सायं 8:30 बजे क्लब के सहयोग से दूसरा नेत्रदान संपन्न करवाया गया।

स्वर्गीय हस्तीमल चौधरी का नेत्रदान किया गया। यह प्रक्रिया जिला चिकित्सालय नागौर की नेत्र विभाग टीम - नेत्र विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र शर्मा एवं नर्सिंग ऑफिसर रवि अपूर्वा द्वारा पूरी की गई। इस पुनीत कार्य के लिए शांतिलाल चौधरी (गुजरातियों की पोल) द्वारा प्रेरणा एवं सहयोग प्रदान किया गया।

लायंस क्लब के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर प्रक्रिया में सहयोग किया तथा लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। क्लब सदस्यों ने कहा कि नेत्रदान से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है और यही मानवता की सच्ची सेवा है।

इस अवसर पर प्रमिल नाहटा, जुगल किशोर ख्यात्यानी, सुरेश पारीक, लायन नितिन मित्तल, मुनेन्द्र सूराणा , प्रतीक पारीक सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
vipul



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad