Type Here to Get Search Results !

*मुंडवा में राष्ट्रीय मीणा महासभा की बैठक, ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, रवि कुमार मीणा बने मुंडवा ब्लॉक अध्यक्ष*

 *मुंडवा में राष्ट्रीय मीणा महासभा की बैठक, ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, रवि कुमार मीणा बने मुंडवा ब्लॉक अध्यक्ष*

meena

आज मुंडवा में राष्ट्रीय मीणा महासभा की बैठक का आयोजन  जिला अध्यक्ष बबलू सोनंदा की अध्यक्षता में  किया गया।इस दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करना एवं शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। तत्पश्चात ब्लॉक कार्यकारिणी मुंडवा का गठन चुनाव प्रभारी  चन्द्र प्रकाश मीणा जेटीओ नागौर एवं मुकेश कुमार मीणा स्टेशन मास्टर नागौर की देखरेख में किया गया।इस दौरान सर्वसम्मति से रवि कुमार मीणा को मुंडवा ब्लॉक अध्यक्ष,मुनिराज मीणा को मुंडवा ब्लॉक महासचिव एवं रवींद्र कुमार मीणा को मुंडवा ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया एवं शैतान सिंह मीणा को जिला कार्यकारिणी में संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। तत्पश्चात सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान बुधराम मीणा आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नागौर,रामप्रसाद मीणा,रामावतार मीणा,सुनील मीणा सहित काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad