Type Here to Get Search Results !

सेवानिवृत बैंक मैनेजर स्व.नैनाराम सियाक की तृतीय पुण्यतिथि पर सियाक ने अनाथ बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री

 *सेवानिवृत बैंक मैनेजर स्व.नैनाराम सियाक की तृतीय पुण्यतिथि पर सियाक ने अनाथ बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री*

ghan



नागौर, 18 सितंबर। शहर के जोधपुर रोड स्थित निःशुल्क वीर बालक छात्रावास में रहने वाले अनाथ बच्चों की पढ़ाई में कृषि विशेषज्ञ रविन्द्र सियाक ने अपने ताऊ स्व. नैनाराम सियाक की पुण्यतिथि पर शिक्षा सेवा के जरिए श्रद्धांजलि दी। एग्री जेट केरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक व कृषि विशेषज्ञ रविन्द्र सियाक ने खैरवा निवासी अपने ताऊ नैनाराम सियाक की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति को नमन करते हुए शहर में रहने वाले अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक बच्चे को नोटबुक सहित शिक्षा सामग्री प्रदान की।
ये सभी बच्चे नागौर शहर के जोधपुर रोड स्थित रणजीत सिंह फौजी द्वारा संचालित निःशुल्क वीर बालक छात्रावास में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अनाथ बच्चों की पढ़ाई में आवश्यक शिक्षा सामग्री का सहयोग करने के उद्देश्य से कृषि विशेषज्ञ रविन्द्र सियाक ने छात्रावास पहुंचकर बच्चों को नोटबुक वितरित कीं। नोटबुक मिलने पर बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी ने इस अवसर को भावुक बना दिया। रविन्द्र सियाक ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने, मेहनत करने तथा अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रविन्द्र सियाक ने कहा, कि “उनके ताऊ स्व. नैनाराम सियाक सभी के लिए शिक्षा क्षेत्र में सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में इन अनाथ बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना उनकी श्रद्धांजलि का एक माध्यम है। बच्चों के हाथों में नोटबुक और चेहरों पर खुशी देखकर बेहद संतोष मिला।”
उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए समाज को संवेदनशील होकर आगे आना चाहिए। किसी बच्चे की प्रतिभा केवल इसलिए पीछे नहीं रहनी चाहिए कि उसके पास आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने कहा, “ताऊ की स्मृति में बच्चों को दी गई ये नोटबुक केवल कॉपियां नहीं हैं, बल्कि इन बच्चों के भविष्य के सपनों को लिखने का माध्यम हैं।”

*डेगाना तहसील के खैरवा गांव की मिट्टी से शिक्षा सेवा तक*

एग्री जेट के निदेशक एवं युवा कृषि विशेषज्ञ रविन्द्र सियाक मूलतः डेगाना तहसील के खैरवा निवासी हैं तथा कृषि विभाग नागौर के सहायक निदेशक शंकरराम सियाक के पुत्र हैं। कृषि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी रविन्द्र सियाक सक्रिय रहते हैं। अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए किया गया यह सहयोग इसी सेवा भावना का हिस्सा रहा।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad