*धर्मकांटों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्रवाई, दो प्रकरण दर्ज, 10 हजार रुपये का जुर्माना*
नागौर, 22 अक्टूबर। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और तौल-माप में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग, नागौर की ओर से गुरुवार को शहर में धर्मकांटों की आकस्मिक जांच का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन धर्मकांटों पर तौल एवं माप उपकरणों की जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने दो प्रकरण दर्ज किए तथा कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य तौल-माप में निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकना है।
उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा तौल-माप व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए धर्मकांटों एवं अन्य तौल उपकरणों की आकस्मिक जांच का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा । इस दौरान विधिक माप विज्ञान अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जांच की।



