मारवाड़ रेडियो श्रोता संघ का गठन कुलदीप पारीक अध्यक्ष व शिवशंकर व्यास महासचिव चुने गए
नागौर 28सितंबर 2025 : मारवाड़ रेडियो श्रोता संघ का पुनः गठन किया गया।
हिंदी और राजस्थानी साहित्यकार आकाशवाणी नागौर में खेती बाड़ी में सूत्रधार कम्पियर रहे हाउसिंग बोर्ड नागौर निवासी कुलदीप पारीक अध्यक्ष बने है।
राजस्थानी साहित्यकार पवन पहाड़िया ने बताया कि संघ का मूल भाव आकाशवाणी को रचनात्मक,सकारात्मक सुझाव देना।
समालोचनात्मक टिप्पणी द्वारा कमियों को बताना।
विशेष प्रतिभाओं की जानकारी आकाशवाणी में सेतु का कार्य करेगा ।
वर्ष में एक बार आकाशवाणी नागौर से श्रेष्ठ उद्घोषक ओर कम्पियरो का सम्मान करना रहेगा।
अध्यक्ष कुलदीप पारीक ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवनपहाड़िया , राधेश्याम गोदारा प्रधानाचार्य ओर उदघोषक, प्रमिल नाहटा समाज सेवी, भामाशाह प्रेरक, राजेन्द्र कृष्ण जोशी,फौजी पूर्व आकाशवाणी सूत्रधार,कम्पियर, मोहम्मद शरीफ छिंपा उद्घोषक,मंच संचालक,
सहदेव चौधरी, सुरेश कुमार टाक,राष्ट्रीय कवि,साहित्यकार प्रहलाद झोरड़ा,जमील अहमद अंसारी
अर्चना चौहान कम्पियर
उपाध्यक्ष,मांगीलाल देवड़ा, भजन गायक,कम्पियर,मो इकबाल अंसारी
विशन सिंह कविया
सम्पत बेनीवाल
गिरिराज व्यास गीतकार मंच संचालक,
शरद जोशी मंच संचालक,गायक
महासचिव शिवशंकर व्यास सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य ,आकाशवाणी वार्ताकार,कहानीकार को
मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष कुलदीप पारीक ने कहा जल्दी ही कार्यकारिणी की बैठक करके बाद में ओर सदस्यों ,मुख्य सरंक्षक,सरंक्षक विशेष आमंत्रित सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा l