Type Here to Get Search Results !

1 करोड़ 67 लाख खर्च के बाद भी खराब हो रहा प्रताप सागर का पानी: समिति ने जताई चिंता

 *"1 करोड़ 67 लाख खर्च के बाद भी खराब हो रहा प्रताप सागर का पानी: समिति ने जताई चिंता"*

 *"श्री जब्बरेश्वर महादेव सेवा समिति ने की मांग- प्रताप सागर का सौंदर्यकरण व संरक्षण हो कलेक्टर से की मांग"*

jabreshwar

नागौर l 6 जुलाई,श्री जब्बरेश्वर महादेव सेवा समिति ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन l

 श्री जब्बरेश्वर महादेव सेवा समिति, प्रताप सागर द्वारा प्रताप सागर तालाब की महता व सौन्दर्यकरण ,जन उपयोगी स्वरुप रक्षा के लिए सीवरेज लाइन का मार्ग परिवर्तन करने, सड़क का उंचीकरण व अतिक्रमण मुक्त जैसी मांगो को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।  ज्ञापन में जानकारी देते हुए सेवा समिति सचिव ओमप्रकाश सेन ने बताया नागौर के ह्रदय स्थल पर स्थित प्रताप सागर स्थानीय निवासियों की आस्था का केंद्र है। प्रताप सागर के चारों और मंदिर, उद्यान पर्यटन स्थल का स्वरूप देता है। जिला प्रशासन द्वारा भी तालाब संरक्षण पर 1करोड़ 67 लाख रुपए खर्च किया गया है, लेकिन पम्प स्टेशन के रखरखाव आभाव , सीवरेज लाइन मार्ग व ओवरफ्लो,आसपास के घरों का गन्दा पानी तालाब में आने से तालाब का पानी खराब हो रहा है जिससे तालाब अपना प्राचीन स्वरुप को खो रहा है l

जब्बरेश्वर महादेव सेवा समिति व नागरिकों ने सीवरेज लाइन मार्ग बदलने, सड़क उंचीकरण करने, गन्दे पानी की आवक रोकने, अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की मांग जिला कलेक्टर से करी ।  ज्ञापन देने सुरेंद्र मिश्रा,हरजीत काला,प्रमोद ललवानी,विक्रम सिंह राकावंत, श्रीराम सुथार,जयनारायण,जगदीश मिश्रा,शिवरतन राकावंत, हनुमान गोयल, रवि सिखवाल, रामनारायण भाटी सहित समिति सदस्य व मोहल्ले वासी कलेक्ट्रेट पहुँचे।

vipul
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad