नवनिर्वाचित सभापति संतोष टाक ने अमरपुरा में किए दर्शन
मांगा आशीर्वाद, की समृद्धि की कामना
नागौर #नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती संतोष टाक जिला मुख्यालय के समीप स्थित अमरपुरा गांव पहुंची। परिणाम घोषित होते ही 50 मतों के अंतर से विजय प्राप्त करने के बाद सभापति ने अमरपुरा स्थित संत शिरोमणि श्रीलिखमीदासजी महाराज स्मारक व देव मंदिर में दर्शन किए। पूजन अर्चन करके आरती की गई तथा आशीर्वाद मांग कर नागौर नगर व प्रदेश की जनता की समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकर्ताओं व समाज बंधुओं द्वारा नवनिर्वाचित सभापति का भावभीना स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री लक्ष्मी दास जी महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा नागौर के कोषाध्यक्ष कमल भाटी, कार्यकारिणी सदस्य पारसमल परिहार, माली संस्थान के उपाध्यक्ष देवकिशन सोलंकी, मगनी राम सांखला, जगदीश सोलंकी, रामजस सोलंकी, मोहन सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मंगल तिलक करके, साफा पहनाकर व दुपट्टा ओढा कर सभापति का अभिनंदन किया।


