38वीं राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक-बॉलिका वर्ग सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता नागौर में आयोजित
नागौर,राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल संघ के निर्देशानुसार नागौर में 26 से 29 दिसम्बर 2025 तक 38वीं राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक-बॉलिका वर्ग सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
जिला सॉफ्ट बॉल सँगम,नागौर के मुख्य संरक्षक ,एवम मुख्य संयोजक सुरेश राठी ओर अध्यक्ष अशोक समदड़िया ने बताया कि अंडर 15 साल तक कि बालक ओर बालिकाओ की प्रतियोगिता नागौर में पहली बार हो रही है।
इस प्रतियोगिता के सफल सुव्यवस्तिथ संचालन के लिए सभी के सहयोग से खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं देने के प्रयास किये जा रहे है।
सामान्य प्रभारी मनीष बंसल और राजेश विश्नोई ने बताया कि बालिका ओर बालको के लिए अलग अलग आवास व्यवस्था रहेगी।
आज एक बैठक आयोजित की जिसमे सामान्य व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी मनीष बंसल ,आनंद अग्रवाल द्वारा दी गई।
इस अवसर पर सयुंक्त सचिव विजेश बंजारा ने बताया कि अलग अलग कार्यो के लिये
मुख्य संयोजक सुरेश राठी के निःर्देश पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
सचिव शिव शंकर व्यास ने अब तक कि सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी साथ ही बताया किन किन भामाशाहो द्वारा क्या कार्य करवाया जाएगा।
बैठक में जिला सॉफ्ट बॉल सँगम के पदाधिकारी कार्यकर्ता संरक्षक सदस्य
मनीष बंसल, उपाध्यक्षआनंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष रिछपाल जाखड़, राममूर्ति छापरवाल, विजेश कुमार बंजारा, सुनील चौधरी, शिव कुमार रांकावत, भागचंद, कमल, चेन सिंह चारण, नवरतन गहलोत सचिव शिव शंकर व्यास मौजूद थे l

