Type Here to Get Search Results !

जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

 जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

dr.



नागौर, 19 जुलाई।
We Hope Human Welfare Society के तत्वावधान में रविवार को महाराणा प्रताप कॉलोनी, नागौर में जरूरतमंद एवं आमजन के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
helth



शिविर में डॉ. दिनेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। संस्था के फाउंडर नदीम खान ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव, नियमित जांच के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

संस्था के अध्यक्ष सुनील शर्मा व कोषाध्यक्ष शादाब खान ने बताया कि We Hope Human Welfare Society समाज के जरूरतमंद वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए समय-समय पर इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर के सफल आयोजन में संस्था के नर्सिंग कर्मी शेर मोहम्मद, सहीराम, अनस खान, मो नदीम, समीर खान, मुकेश, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। संस्था ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad