Type Here to Get Search Results !

*"गोगेलाव में केवीके अठियासन का ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण, पशुपालकों को दी बीमारियों की जानकारी"*

 *"गोगेलाव में केवीके अठियासन का ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण, पशुपालकों को दी बीमारियों की जानकारी"*

गोगेलाव गांव में कृषि विज्ञान केंद्र अठियासन द्वारा ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण आयोजित

krashi


नागौर, 21 जुलाई। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), अठियासन, नागौर की ओर से गोगेलाव गांव में किसानों एवं पशुपालकों के लिए ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान केवीके नागौर के पशु वैज्ञानिक बुधाराम चौधरी ने पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों, उनके कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर टीकाकरण कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं की नियमित देखभाल, स्वच्छता एवं संतुलित पोषण सुनिश्चित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में गोगेलाव के कृषि पर्यवेक्षक जिंकू चौधरी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में किसानों एवं पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पशुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad