*महिला आरक्षण मांग को लेकर सीमा सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच*
(आरक्षण आज दो, अभी दो" के नारे के साथ रवाना हुईं सैकड़ों महिला कार्यकर्ता, अल्का लांबा करेंगी नेतृत्व)
नागौर। महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण देने की मांग को लेकर नागौर जिले से कांग्रेस महिला संगठन की कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष *सीमा सोलंकी* के नेतृत्व में मेड़ता ब्लॉक अध्यक्ष *सुनीता चौधरी*, खीवसर ब्लॉक अध्यक्ष *अमिका*, *कमला देवी*, *लीला देवी*, *मीनाक्षी*, *गीता*, *निशा वैष्णव* सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला आरक्षण महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है और केंद्र सरकार को इसे तुरंत लागू करना चाहिए। "आरक्षण आज दो, अभी दो" के नारे के साथ महिलाएं दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
*राष्ट्रीय नेतृत्व करेगी घेराव*
कांग्रेस महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष *अल्का लांबा* के नेतृत्व में आज दिल्ली में संसद घेराव प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में देशभर के कांग्रेस महिला संगठन की कार्यकर्ताएं शामिल होंगी।
जिला अध्यक्ष सीमा सोलंकी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को पारित कर लागू नहीं करती, तब तक कांग्रेस महिला संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।


