*जयपुर में लगा विशाल निःशुल्क ज्योतिष एवं चिकित्सा परामर्श शिविर
नागौर के रमल ज्योतिषी दिनेश प्रेमजी हुए सम्मानित लगभग
700 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ*
*जयपुर*। भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट और श्री साईं सेवा धाम समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई 2026 को सर्वानंद पार्क, सिंधी कॉलोनी स्थित साईं महल में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 700 जातकों ने निःशुल्क ज्योतिष एवं चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक परनामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित ओ.पी. शास्त्री का विशेष सानिध्य रहा।
श्री ऑफिस शास्त्री ने बताया की इस समय भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद के तत्वाधान में काफी बार निशुल्क ज्योतिषीय सम्मेलन में जनता को ज्योतिषीय परामर्श अलग-अलग क्षेत्र से दिया जाता है जिससे उनको अपने भविष्य में होने वाले खतरों ऋण रोगो ओर टूटते रिश्तो से बचा जा सकता है।
*ज्योतिष की विविध विधाओं से हुआ मार्गदर्शन*
संस्था के मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि शिविर में जयपुर के अनुभवी एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों ने हस्तरेखा, रमल, टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष एवं जन्म कुंडली विश्लेषण के माध्यम से आमजन के प्रश्नों का समाधान किया। साथ ही जीवन की समस्याओं के लिए सरल उपाय भी बताए गए।
शिविर में पंडित हरि चरण शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, कृष्ण कुमार महर्षि, श्रीमती सुधा शर्मा, तरुणा शास्त्री, अरुण शर्मा, अशोक शर्मा, पंडित विष्णु लाल शर्मा, गोपाल व्यास सुमित्रा शर्मा नरेंद्र संतानी, पंडित दिनेश शर्मा, आचार्य टैरो कार्ड रीडर दीक्षा सोनी सहित अनेक विद्वानों ने सेवाएं दीं।
इसी कड़ी में नागौर के रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी को भी सम्मानित किया।
*ज्योतिषियों एवं विदुषियों का सम्मान*
शिविर के अंत में ट्रस्ट परिवार की ओर से उपस्थित सभी ज्योतिषाचार्यों एवं विदुषियों को सम्मान पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिविर में जन्म कुंडली विश्लेषण, भविष्यफल, वास्तु परामर्श, हस्तरेखा परीक्षण और टैरो रीडिंग जैसी सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम संयोजक व नि: वर्तमान पार्षद घनश्याम चंदलानी ने बताया कि समाज में ज्योतिषीय जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति उचित मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया था।

