जांगीड़ समाज ने भाजपा टिकट के लिए जिलाध्यक्ष से मुलाकात की
नागौर, 24 अगस्त, नागौर नगर परिषद के वार्ड न 48 से भाजपा उम्मीदवार इन्दिरा सुथार को टिकट देने की मांग करते हुए भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया से मुलाकात टिकट आवंटन की मांग की, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण बरड़वा ने बताया कि नागौर शहर से एक मात्र भाजपा टिकट की मांग को लेकर समाज द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया, सुथार समाज बीजेपी का हमेशा से कोर वोटर रहा है, समाज की और से पूर्व पार्षद एवं विश्वकर्मा विकास समिति के संरक्षक जंवरीलाल जांगिड़, समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद हर्षवाल, गणपत बरड़वा, रामधन सुथार, पुखराज पाखरबढ, मदनलाल अठवासिया, पिंटू उत्तम, मगन, पुखराज बरड़वा, गोविंद ,गोविंदकुलरिया, गजेंद्र,रामेश्वर,रामदयाल,संजय, रामप्रकाश, दिनेश, भंवर, दिलीप,दिनेश, सरवन, हेमाराम, हुक्मीचंद, रामसा, देवानंद, पिंटू, कैलाश, मनीष, राकेश, सुभाष, समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
