Type Here to Get Search Results !

*"महिला पुलिस थाना नागौर में सीएलजी बैठक संपन्न, महिला सुरक्षा पर जोर"*

 *"महिला पुलिस थाना नागौर में सीएलजी बैठक संपन्न, महिला सुरक्षा पर जोर"*

*"RajCop सिटीजन ऐप डाउनलोड करने और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी"*

 *"महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 1930 और 112 के उपयोग के लिए किया जागरूक"* 

*"महिला सुरक्षा जन-जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाएंगे सीएलजी सदस्य"*

clg


  नागौर 07अगस्त,महिला पुलिस थाना, नागौर में थाना अधिकारी मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में सी.एल.जी. बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अधिकारी ने उपस्थित सभी सदस्यों को राजकॉप (RajCop) सिटीजन ऐप के उपयोग एवं उसके लाभों की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को ऐप डाउनलोड करवाने के लिए प्रेरित किया साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा की रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, महिला पुलिस हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने हेतु जागरूक किया।
mahila



थाना अधिकारी ने सभी सी.एल.जी. सदस्यों को बताया कि समाज में जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की बैठक आयोजित करने, उन्हें राजकॉप (RajCop) सिटीजन ऐप डाउनलोड एवं उपयोग करने के लिए प्रेरित करने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में महिला अधिकारिता विभाग, नागौर के उपनिदेशक सतीश परिहार के निर्देशन में महिला सुपरवाइजर उर्मिला भाकर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से केंद्र प्रबंधक नेहा माथुर एवं परामर्शदाता उषा, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से केंद्र प्रबंधक सपना टाक एवं विधिक परामर्शदाता चंद्रकला व्यास, विधिक सलाहकार कांता बोथरा एवं शेख शाद, महिला पुलिस थाना, नागौर से थाना अधिकारी मनीष गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector - ASI) डाली, हेड कांस्टेबल रामकुमारी, कांस्टेबल शांति, तथा सी.एल.जी. सदस्य गुलाबी, सायस्ता बानो, रेशमा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), सोनिया, सीमा व्यास, फूला देवी, फूला सोनी, संतोष सहित अन्य सी.एल.जी. सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। बैठक शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad