Type Here to Get Search Results !

कोई टाइटल नहीं

 *नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक*

nagaur



नागौर, 18 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकायों के आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
nikat



बैठक में कुमार ने नगर निकायों के होने वाले चुनाव के दो चरणों में संपन्न होने की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करें । जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम एवं द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के चिह्नीकरण तथा इन केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए । वहीं स्वास्थ्य विभाग को मतदान दिवस पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं एवं मेडिकल टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी मतदान केदो पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों एवं अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगाने, आवश्यक प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, चुनाव सामग्री की व्यवस्था एवं परिवहन सहित चुनाव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध रूप से तैयारियां पूरी करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad