Type Here to Get Search Results !

नागौर,महावीर इंटरनेशनल नागौर द्वारा 232वाँ नेत्रदान

 👁️ नेत्रदान — महादान

नागौर,महावीर इंटरनेशनल नागौर द्वारा 232वाँ नेत्रदान *"नागौर में 232वां नेत्रदान: 

घेवरचंद सुराणा के निधन पर परिवार ने किया नेत्रदान, किसी की दुनिया होगी रोशन"*

*"नेत्रदान - महादान: महावीर इंटरनेशनल का 232वां नेत्रदान सम्पन्न, सुराणा परिवार के निर्णय को सराहा"*

 
*"जाते-जाते रोशन कर गए दुनिया: नागौर में नेत्रदान का पुनीत कार्य"*

eye




नागौर में घेवरचंद सुराणा के निधन पर उनके पुत्र  महेंद्र सुराणा  एवं परिवारजनों के पूर्ण सहयोग एवं सहमति से नेत्रदान का पुनीत कार्य सम्पन्न हुआ।
meetu


संस्था अध्यक्ष विमलचंद नाहटा ओर सचिव प्रीतम ललवानी छिमू ने बताया कि सुराणा परिवार
 को शांतिलाल चौधरी,महावीर इंटरनेशनल नागौर के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद  बोहरा के प्रेरक प्रयासों से डॉ देवेंद्र शर्मा ओर उनकी  टीम को बुलाकर नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई।
neetu



इस पुनीत कार्य के साथ महावीर इंटरनेशनल नागौर द्वारा 232वाँ नेत्रदान सम्पन्न करवाया गया। नागौर में नेत्रदान के क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल संस्था निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते हुए जनसेवा का अनुकरणीय कार्य कर रही है।
neelam



सबसे हर्ष एवं प्रेरणा का विषय यह है कि इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्यों ने महावीर इंटरनेशनल नागौर का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्रेरक प्रेरणा से एक व्यक्ति को अंधकार से उजियारा मिलेगा।
anil



महावीर इंटरनेशनल नागौर ने घेवरचंद सुराणा  को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुराणा परिवार की इस महान सेवा भावना एवं मानवीय निर्णय के प्रति हृदय से साधुवाद व्यक्त करता है।
नरेंद्र कुमार संखलेचा ओर नेत्रदान प्रभारी राजेश रावल ने बताया कि
“जाते-जाते किसी की दुनिया रोशन कर जाना ही सच्ची मानव सेवा है।”
उन्होंने कहा कि जिनके जीवन में अंधकार होता है उसको जब इन महादान से रोशनी मिलती ओर जीवन प्रकाशवान होता है तो लगता जीवन की तमाम खुशियां मिल गई हो।
अध्यक्ष विमलचंद नाहटा ने कहा की आने वाले समय में महावीर इंटरनेशनल नागौर एक अभियान चलाएगा
जिसमें नेत्रदान,अंगदान के लिए  आमजन को प्रेरित किया जाएगा।
birdhi


इस अवसर पर विमलचंद नाहटा,प्रीतम ललवानी, प्रकाश चंद बोहरा,नरेंद्र संखलेचा,राजेश रावल,संजय डागा,विनोद समदड़िया ,पंकज नाहटा सहित चिकित्सक टीम ओर परिवारजन उपस्थित थे l

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad