Type Here to Get Search Results !

जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 *जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

district



नागौर : 3 नवंबर 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को तहसील परिसर के पास स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
sk

umesh

seema

inter



निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मशीनों के सुरक्षित संधारण तथा परिसर में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम के सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
back

hf

hero

pawan



इस दौरान ईवीएम प्रभारी अंकित पचार एवं सहायक प्रभारी दिनेश सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
vipul



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad