
कार्यशाला में महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया जोर
उर्मिला भाकर, गरिमा बिश्नोई व शिल्पा आडवाणी ने किया संबोधित
नागौर // महिला अधिकारिता विभाग के सौजन्य से पंचायत समिति नागौर के सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राजस्थान मरु उड़ान सशक्त नारी सशक्त समाज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनके शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा हेतु कौशल संवर्धन जैसी विभागीय योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में ब्लॉक सुपरवाइजर महिला अधिकारिता उर्मिला भाकर, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षण अधिकारी गरिमा बिश्नोई, पूर्व सीबीईओ श्रीमती महालक्ष्मी, गरिमा राठौड़ जिला समन्वयक राजस्थान महिला कल्याण मंडल, साइबर सेल से लुकमान खान,श्रीमती कृष्णा हेड कांस्टेबल, महिला सुरक्षा एवीएम सलाह केंद्र से अंबिका, सखी सेंटर से शिल्पा आडवाणी, सैनिक पाराशर जेंडर स्पेशलिस्ट्स एवं साथीन व महिलाएं/बालिकाएं उपस्थित रही।
इस मौके पर ब्लॉक सुपर वाइजर उर्मिला भाकर, गरिमा बिश्नोई व शिल्पा आडवाणी आदि ने महिलाओं को उनके हक अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। इन महिला अधिकारियों ने सशक्त नारी की सामाजिक भूमिका भी समझाई।