Type Here to Get Search Results !

नागौर निवासी शशिधरण को पीएचडी की उपाधि

नागौर निवासी शशिधरण को पीएचडी की उपाधि

phd

     

sashi

नागौर, 12 जनवरी, 2026// इंदिरा कॉलोनी, नागौर निवासी शशिधरण शर्मा को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली (जेएनयू, नई दिल्ली) की ओर से अर्थशास्त्र में पीएचडी (डाॅक्टर ऑफ फिलोसेफी) की उपाधि प्रदान की गई है। शशिधरण ने करप्शन इन ऑक्शन मिट्स बिहेवियरल इकॉनोमिक्स: एसेज इन ऑक्शन थ्योरी विषय  में प्रोफेसर वृष्टि गुहा के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया है। जेएनयू, नई दिल्ली की ओर से नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री (शिक्षा मंत्री) धर्मेन्द्र प्रधान, कुलपति पूर्व राजदूत कंवल सिब्बल, उप कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने उन्हें उपाधि प्रदान की। शशिधरण ने मात्र पच्चीस वर्ष की उम्र में ही पीएचडी करके कीर्तिमान स्थापित किया है। शशिधरण ने अर्थशास्त्र में एम ए भी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से ही किया है।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad