*डेह–जानेवा राइजिंग पाइपलाइन से 15 अवैध जल कनेक्शन हटाए*
नागौर, 23 मई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी व जिला कलक्टर श्री देवेन्द्र कुमार के निर्देशों की पालना में जिले में अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को तहसील डेह क्षेत्र में पीएचईडी विभाग की डेह से जानेवा राइजिंग पाइपलाइन का सहायक अभियंता एवं टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 15 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित कर उन्हें हटाया गया।
विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही भविष्य में अवैध जल संबंध करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही की जाएगी।
विभाग द्वारा गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
