Type Here to Get Search Results !

राजस्थान ऑप्टीशियन एसोसिएशन में नागौर के जुगल ख्यातानी जिलाध्यक्ष व हरी शंकर सोनी बने सचिव

 राजस्थान ऑप्टीशियन एसोसिएशन में नागौर के जुगल ख्यातानी जिलाध्यक्ष व हरी शंकर सोनी बने सचिव

optical

*💢 राजस्थान ऑप्टीशियन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, नागौर मे जुगल ख्यातानी बने जिलाध्यक्ष*हरी शंकर सोनी को राजस्थान सचिव की मिली जिम्मेदारी.
सोनी और जुगल को पहनाई फूल माला 

✳️ नागौर । ऑप्टिकल व्यापार से जुड़े पेशेवरों को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान ऑप्टीशियन एसोसिएशन की वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के मुख्य सलाहकार आनन्द महरवाल और अध्यक्ष शान्तिस्वरूप महरवाल की अध्यक्षता में हुए इस गठन के तहत नागौर जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं मोती ऑप्टीकल के संचालक जुगल ख्यातानी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष जुगल और राजस्थान संस्कृतिक सचिव हरी शंकर के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ऑप्टिकल व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा संगठनात्मक विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी का भी शीघ्र गठन किया जाएगा।

💠 जुगल ख्यातानी की नियुक्ति पर नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों से जुड़े व्यापारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को फूल माला पहना के उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में गोपाल टाक, मोहम्मद खलील, बूंदु, बाबू सेठ सहित कई सदस्य शामिल रहे।

♦️नई नियुक्ति को नागौर जिले में ऑप्टिकल व्यवसाय के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

vipul



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad