Type Here to Get Search Results !

श्रीमती मीरा भार्गव की आंखों से देख सकेंगे दो लोग नई दुनिया की खूबसूरती


              *श्रीमती मीरा भार्गव की आंखों से देख सकेंगे दो लोग नई दुनिया की खूबसूरती*

eya



    नागौर 
05 मार्च 2026 # जीते जी रक्तदान मरणोपरांत नेत्रदान की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब नागौर व राजेश रावल की प्रेरणा व विशेष प्रयास से  लायन्स क्लब नागौर ने 29 वां नेत्रदान करवाया गया l
 भार्गव मोहल्ला निवासी श्रीमती मीरा भार्गव पत्नी बजरंग लाल भार्गव नागौर के निधन के पश्चात लायंस क्लब नागौर के सदस्यों ने मीरा के परिवार जन से संपर्क किया व लायन्स क्लब के तत्वावधान में  उनके परिवार के पवन प्रमोद भार्गव एवं उनके परिवार द्वारा एक जोड़ी नेत्रदान करवाने की सहमति प्राप्त की गईं, इस एक जोड़ी नेत्र दान से दो नेत्र विहीन लोगों को रोशनी मिले इसके लिए इन नेत्रों को बीकानेर भेजा गया जहां पर दो लोगो के आंखों की कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जायेगा प्रांतीय नेत्रदान समिति के चैयरमेन लायन नरेंद्र पंवार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष लॉयन मनोज कचोलिया व रीजन चेयरमैन लायन दिलीप पित्ती के विशेष आग्रह पर परिवार जनों ने लॉयंस क्लब नागौर द्वारा  29 वां नेत्रदान  राजकीय जवाहरलाल नेहरूचिकित्सालय के नेत्र चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डॉक्टर धर्मेन्द्र डुडी, रेजिडेंट डॉक्टर राघवेंद्र, नर्सिंग़ खुशालीराम टाक व उत्तम ने इस नेक कार्य को संपन्न कराया गया l मनोज कचोलिया, नरेंद्र पवार, रीजन चेयरमैन लायन दिलीप पित्ती व सचिव राजेश रावल की मौजूदगी में नेत्र दान संपन्न हुआ l डॉ धर्मेंद्र डूडी ने लायंस क्लब को नेत्र दान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या मोहल्ले में किसी कि भी सामान्य मृत्यु होने पर सभी लोगों को नेत्र दान करने की अपील की l
  मीरा भार्गव के परिवारजनो ने डॉक्टर  को आंखें सुपुर्द की तथा परिवार ने बताया कि मीरा भार्गव बहुत ही सरल, सेवाभावी एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं l
      लायंस क्लब नागौर के अध्यक्ष डॉ पूर्णिमा कात्याल व सचिव लायन राजेश रावल ने समस्त परिवार द्वारा लिए गए नेत्रदान जैसे साहसिक एवं पुनीत कार्य के निर्णय के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे कार्य से निश्चित रूप से दो अंधेरे जीवन को रोशनी मिलेगी इस पुनीत कार्य में मोहल्ला वासियों व परिवार जनों की मौजूदगी में सफ़ल नेत्र दान कराया गया ।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad